• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोज ऑयल के इस्तेमाल से बढ़ जाएगी आपकी खूबसूरती, जानें इसके फायदे

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Rose oil

गुलाब का तेल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुलाब जहां अपनी खूबसूरती और खुश्‍बू के लिए जाना जाता है, वहीं स्किन  के लिए भी यह कई तरह से फायदेमंद होता है. गुलाब के तेल  से एक नहीं, कई फायदे होते हैं. यह स्किन को तो जवां बनाए ही रखता है, वहीं इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और ऐस्ट्रिंजेंट गुण स्किन में निखार लाते हैं.

वहीं बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने में भी मददगार होता है. गुलाब के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व  चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को कम करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. रोजाना इस तेल से मसाज करने से आंखों के नीचे पड़ने वाली लकीरें दूर होती हैं.

आप भी जानिए गुलाब के तेल के फायदों के बारे में-

-गुलाब के तेल में मौजूद ऐंटीऑक्सीडेन्ट गुण स्किन को साफ रखते हैं और इसमें निखार लाते हैं. यह स्किन के रोम छिद्रों में गंदगी जमने से रोकता है और ऐसे में स्किन साफ नजर आती है. वहीं इसके नियमित इस्‍तेमाल से चेहरे के संपर्क में आने वाली गंदगी और धूल को हटाने में भी मदद मिलती है. यही वजह है कि स्किन में चमक बनी रहती है.

-गुलाब का तेल स्किन को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. इसके इस्‍तेमाल से चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे कम होने लगते हैं. वहीं यह स्किन के अन्‍य दाग घब्बों को भी हटाने में मददगार होता है.

-इसके इस्‍तेमाल से स्किन मुलायम बनी रहती है. गुलाब का तेल स्किन को कुदरती तौर पर नमी देता है. ऐसे में अगर इन सर्दियों में आपकी स्किन रूखी, बेजान नजर आ रही हो तो आप आप गुलाब का तेल इस्‍तेमाल कर सकती हैं.

-गुलाब का तेल स्किन के रोम छिद्रों की गहराई से सफाई करता है. साथ ही यह चौड़े हुए छिद्रों को कम भी करने में मददगार होता है. जब गंदगी चेहरे पर जमा नहीं हो पाती तो ऐसे में पिंपल आदि की समस्‍या से भी बचाव रहता है.

इस तरह बनाएं रोज ऑयल

गुलाब का तेल बनाना बेहद आसान होता है. इसके लिए आप करीब एक कप गुलाब की पुखुडि़यां लें और थोड़ा सा जैतून का तेल ले लें. फिर किसी बर्तन में पानी गरम कर लें. इसके बाद एक कांच की बोतल में जैतून का तेल डाल लें. अब इन गुलाब की पंखुडि़यों को तेल की बोतल में डाल दें. फिर बोतल बंद करके रात भर ऐसे ही छोड़ दें. सुबह को गुलाब की पंखुडि़यों को निचोड़ कर इनसे तेल निकाल लें. इस तेल को किसी अलग बर्तन में रखें. आपका तेल तैयार है.

Tags: anti aging rose oilRose oilrose oil for face
Previous Post

तीन माह की बच्ची की हत्या के बाद मां ने भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Next Post

छोटी आंखे भी दिखेंगी बड़ी और खूबसूरत, इन मेकअप टिप्स की ले मदद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Next Post
eye makeup

छोटी आंखे भी दिखेंगी बड़ी और खूबसूरत, इन मेकअप टिप्स की ले मदद

यह भी पढ़ें

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने गांधी और शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

02/10/2021
प्रकाश सिंह बादल को जन्मदिन की बधाई Pm Modi calls Prakash Singh Badal happy birthday

पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई

08/12/2020

UPSSSC: 1 सितंबर से शुरू होने वाले साक्षात्कार के लिए कोविड-19 नियमों का पालन अनिवार्य

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version