• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कार्पियो-ट्रक में भीषण टक्कर, चार लोगों की मौके पर मौत

Writer D by Writer D
15/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
ayodhya accident

ayodhya accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर-सागर हाईवे पर प्रेमनगर स्थित जेके सीमेंट के पास सोमवार शाम सात बजे के करीब स्कार्पियो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें स्कार्पियो सवार उरई के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।

ये लोग मौदहा के अरतरा गांव में शादी में जा रहे थे। अरतरा गांव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि उसकी बहन रीना देवी की शादी में शामिल होने के लिए जालौन के उरई शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी उनके साढ़ू चंद्रेश (46) अपनी पत्नी मीना (45), बेटी खुशी (17), रिश्तेदार मोहनी (50), गोविंदश्री (47) और काजल (14) के साथ स्कॉर्पियो से अरतरा आ रहे थे।

प्रेम नगर स्थित जेके सीमेंट के पास महोबा की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। स्कार्पियो चला रहे चंद्रेश, उनकी पत्नी मीना, मोहनी और काजल की मौके पर मौत हो गई।

खुशी (17) व गोविंदश्री (50) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से सदर अस्पताल फिर कानपुर रेफर कर दिया गया है। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक को घटना स्थल पर छोड़ भाग निकला। ट्रक में गिट्टी लदी बताई गई है।

एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि चंद्रेश बुरी तरह से स्कॉर्पियो में फंस गए थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो काटकर बाहर निकाला। घटना से हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो से सभी को निकालने के बाद उसे हाईवे का आवागमन शुरू करा दिया है।

Tags: accident newskanpur newsup news
Previous Post

यूपी मेट्रो की फर्जी वेबसाइट के जरिये बेरोजगारों को ठगने की कोशिश

Next Post

अखिलेश जी आंखे खोलिए प्रदेश में बदलाव हो चुका है : तेजस्वी

Writer D

Writer D

Related Posts

firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Asaram Bapu
Main Slider

आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने तुरंत सरेंडर का दिया आदेश

27/05/2026
Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Next Post

अखिलेश जी आंखे खोलिए प्रदेश में बदलाव हो चुका है : तेजस्वी

यह भी पढ़ें

Drinking Water

ज्यादा पानी पीना हो सकता है खतरनाक, शरीर के इन अंगों को हो सकता है बड़ा नुकसान

08/01/2022
petrol-diesel

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज के भाव

14/07/2021
Temple

मिनी स्कर्ट, कटी-फटी जींस पहने श्रद्धालुओं की नो एंट्री, मंदिर में लगा नोटिस

19/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version