• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना फॉर्म-16 के फाइल करें अपना ITR, फॉलो करें ये आसान स्टेप

Writer D by Writer D
22/06/2023
in Business
0
ITR

ITR

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आप एक सैलरीड कर्मचारी हैं और अभी तक आपको फॉर्म 16 नहीं मिला तो भी आप आसानी से ITR दाखिल कर सकते हैं. भारत में सैलरीड कर्मचारियों के लिए फॉर्म 16 सबसे अहम डॉक्युमेंट होता है. यह एम्प्लॉयर की ओर से कर्मचारियों को इनकम सोर्स पर टैक्स कटौती (टीडीएस) और वेतन कंपोनेंट डिटेल के साथ प्रदान किया जाता है. जिसके बाद कर्मचारियों को उसी के आधार पर इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना होता है.

इनकम टैक्स नियमों के मुताबिक, प्रत्येक एम्प्लॉयर को टीडीएस के अधीन इनकम वाले कर्मचारियों को फॉर्म 16 जारी करना होगा. हालांकि, फॉर्म 16 जारी न किए जाने के उदाहरण भी हो सकते हैं. यदि किसी व्यक्ति को फॉर्म 16 प्रदान नहीं किया जाता है, तो वह भी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल कर सकता है. क्योंकि फॉर्म 16 के बिना भी ITR दाखिल करना संभव है.

टैक्स एक्सपर्ट्स की ओर से पुष्टि की गई है कि आंकलन वर्ष 2023-24 के लिए फॉर्म 16 के बिना इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करना संभव है. जबकि फॉर्म 16 का उपयोग आमतौर पर वेतनभोगी कर्मचारियों द्वारा प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए किया जाता है. इसके वैकल्पिक तरीके भी उपलब्ध हैं.

बिना फॉर्म-16 के ऐसे फाइल करें ITR

>> एसएजी इन्फोटेक के मुताबिक, फॉर्म 16 की न होने पर व्यक्ति टैक्स छूट का दावा करने के लिए निवेश रिकॉर्ड के साथ-साथ पेमेंट रिसीप्ट और फॉर्म 26एएस जैसे अन्य डॉक्युमेंट का उपयोग करके अपना आईटीआर दाखिल कर सकते हैं. फॉर्म 16 के बिना आईटीआर दाखिल करने के लिए कई चरणों का पालन करना होगा

>> सबसे पहले किसी को संबंधित वित्तीय वर्ष से सभी वेतन सैलरी स्लिप एकत्र करनी होगी. इन स्लिप में वेतन, भत्ते, कटौतियां और अन्य इनकम सोर्स की डिटेल होनी चाहिए.

>> सैलरी स्लिप से प्राप्त जानकारी का उपयोग करते हुए, बेसिक वेतन, भत्ते, अनुलाभ, बोनस आदि सहित वेतन के सभी चीजों पर विचार करके टैक्स योग्य इनकम की गणना की जानी चाहिए. कुछ कटौतियां जैसे कि मकान किराया भत्ता (एचआरए), स्टैंडर्ड डिडक्शन योग्य इनकम पर पहुंचने के लिए कटौती और पेशेवर टैक्स को घटाया जाना चाहिए.

>> आपको अपनी सैलरी से परे आय के किसी भी अतिरिक्त सोर्स, जैसे ब्याज इनकम, लाभांश, या आय के किसी अन्य रूप की पहचान करने के लिए अपनी बैंक डिटेल की समीक्षा करनी चाहिए. इन राशियों को टैक्स योग्य इनकम कैलकुलेशन में शामिल किया जाना चाहिए.

>> फॉर्म 26एएस को वेरिफाई करना महत्वपूर्ण है, जिसे आईटी विभाग की वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकता है. फॉर्म 26एएस व्यक्ति के पैन पर काटे गए और जमा किए गए सभी करों का एक समेकित डिटेल प्रदान करता है. यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि फॉर्म 26एएस में उल्लिखित टीडीएस डिटेल कैलकुलेन की गई इनकम डिटेल से मैच होनी चाहिए.

इस बात का रखें खास ध्यान

इन चरणों का पालन करके और आवश्यक सहायक दस्तावेज प्रदान करके, व्यक्ति फॉर्म 16 पर भरोसा किए बिना सफलतापूर्वक अपना आईटीआर दाखिल कर सकते हैं. एक बार रिटर्न दाखिल करने के बाद इसे ई-वेरिफाई करना याद रखें. ई-वेरिफाई के बिना दाखिल किया गया आईटीआर अधूरा है और इनकम टैक्स विभाग की ओर से प्रोसेसिंग के लिए इस पर विचार नहीं किया जाएगा. वित्त वर्ष 2022-23 (AY 2023-24) के लिए ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है.

Tags: Form 16Income Tax returnITR
Previous Post

पति की हैवानियत, पत्नी को ड्रग्स देकर 52 लोगों से करवाया रेप

Next Post

ब्लैकमेल से आहत किशोरी ने दी जान

Writer D

Writer D

Related Posts

RBI
Business

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

08/04/2026
Share Market
Business

जंग थमी, बाजार भागा! सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

08/04/2026
Gold-Silver
Business

आज सस्ता हुआ सोना! चांदी ने मारी बाजी, जानें नया रेट

05/04/2026
Kerosene
Business

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
petrol-diesel
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती

27/03/2026
Next Post
Suicide

ब्लैकमेल से आहत किशोरी ने दी जान

यह भी पढ़ें

CM Yogi

समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप अध्ययन बढ़ाएं संस्थान : मुख्यमंत्री

15/12/2023

सरकारी विभागों में 927 पदों पर हो रही बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

14/02/2021
UP Board

8 साल बाद जारी हुआ इस सरकारी भर्ती का रिजल्ट, यहां चेक करें अपना नाम

27/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version