• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जंग थमी, बाजार भागा! सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

Writer D by Writer D
08/04/2026
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम एशिया में जारी जंग में अगले दो सप्ताह तक के लिए सीजफायर होने का ऐलान होने के बाद घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 3.5 प्रतिशत से भी अधिक उछल गए। आज के कारोबार की शुरुआत भी जबरदस्त मजबूती के साथ हुई थी। कारोबार की शुरुआत होने के बाद मुनाफा वसूली की मामूली कोशिश भी हुई। इसके बावजूद बाजार का जोश इतना हाई था कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल पर ज्यादा असर नहीं पड़ सका। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 3.47 प्रतिशत और निफ्टी 3.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से इंटर ग्लोब एविएशन, श्रीराम फाइनेंस, अदानी एंटरप्राइज, अदानी पोर्ट्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 9.50 प्रतिशत से लेकर 6.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, कोल इंडिया, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, विप्रो और सन फार्मास्यूटिकल के शेयर 3.19 प्रतिशत से लेकर 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,916 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,755 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 161 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर चार शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में और आठ शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 2,674.05 अंक की मजबूती के साथ 77,290.63 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद मंदड़ियों ने मुनाफा वसूली के लिए बिकवाली का दबाव बनाने की कोशिश भी की, जिससे इस सूचकांक की चाल में ओपनिंग लेवल से लगभग ढाई सौ अंक की गिरावट भी आई। हालांकि यह गिरावट अधिक देर तक टिक नहीं सकी। थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने बाजार में लिवाली का जोर बना दिया, जिससे यह सूचकांक उछल कर 77,456.11 अंक के स्तर तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 2,589.22 अंक की बढ़त के साथ 77,205.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 731.50 अंक उछल कर 23,855.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली का दबाव बनने पर यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 25 अंक से थोड़ा ज्यादा फिसल कर 23,828.50 अंक के स्तर तक आया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे निफ्टी बढ़त बनाते हुए 23,961.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस ऊंचाई पर पहुंचने के बाद एक बार फिर मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 759.60 अंक की मजबूती के साथ 23,883.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 509.73 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,616 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 155.40 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,123.65 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Share Marketstock market
Previous Post

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

Next Post

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

27/08/2026
Gold
Business

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Next Post
RBI

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का मोदी पर वार, कहा- न टेस्ट हैं, न वेंटिलेटर बस उत्सव का ‘ढोंग’

15/04/2021
Transport

बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कसी कमर

02/02/2025
CM Yogi

सीएम योगी ने स्वच्छ व हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों का किया सम्मान

08/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version