Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फिल्म क्रिटिक जय प्रकाश चौकसे का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Jai Prakash Chouksey

Jai Prakash Chouksey

मुंबई। जाने-माने फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे (Jai Prakash Chouksey) का निधन (Passed Away) हो गया है। इंदौर में उन्होंने आखिरी सांस ली। पिछले हफ्ते उन्होंने अपने लोकप्रिय कॉलम ‘परदे के पीछे’ (Parde ke Piche) की अंतिम किस्त लिखी थी। बीते कुछ वक्त से वह बहुत ज्यादा बीमार चल रहे थे।

जय प्रकाश चौकसे (Jai Prakash Chouksey) की उम्र 83 साल थी। आज बुधवार सुबह सवा 8 बजे के करीब उन्होंने आखिरी सांस ली। जय प्रकाश चौकसे के आखिरी लेख की हेडलाइन कुछ इस प्रकार थी- प्रिय पाठको…  यह विदा है, अलविदा नहीं, कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं, लेकिन संभावनाएं शून्य हैं’। जय प्रकाश चौकसे के जाने से उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर जय प्रकाश चौकसे को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

आज होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जय प्रकाश चौकसे के छोटे बेटे आदित्य मुंबई में रहते हैं। फिलहाल उनका इंतजार किया जा रहा है। जय प्रकाश चौकसे के कपूर खानदान और सलीम खान के परिवार से बहुत करीबी संबंध थे।

सबके सामने से अचानक गायब हो गई लड़की, शॉक्ड हो गए जैकी श्रॉफ

जय प्रकाश चौकसे का जन्म 1 सितंबर 1939 को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में हुआ था। बुरहानपुर से उन्होंने मेट्रिक की पढ़ाई की थी। फिल्म पत्रकारिता में जय प्रकाश चौकसे बड़ा नाम थे। उनके द्वारा लिखे गए लेख काफी पढ़े जाते थे। फिल्म जगत से जुड़े मसलों पर उनके विचार हो या उनके द्वारा की गई फिल्म समीक्षा का काफी महत्व माना जाता था।

Exit mobile version