Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फिल्म ‘दृश्यम’ के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर दी जानकारी

डॉयरेक्टर निशिकांत कामत का निधन

डॉयरेक्टर निशिकांत कामत का निधन

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर डॉयरेक्टर निशिकांत कामत का निधन हो गया है। वह हैदराबाद के Asian Institute of Gastroenterology अस्पताल में एडमिट थे। उनके निधन की जानकारी फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने एक ट्वीट के जरिए दी।

रितेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर निशिकांत के साथ एक फोटो ट्वीट की जिसमें वो उन्हें लगे लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं तुम्हें मिस करूंगा मेरे दोस्त निशिकांत कामत, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे’।

निशिकांत के निधन पर अजय देवगन ने शोक व्यक्त किया है।इससे पहले जब जब निशिकांत के निधन की खबर आई तो रितेश ने ही इस बात की जानकारी दी थी कि निशिकांत ज़िदा हैं, रितेश ने ही ट्विटर पर निशिकांत की हालत नाज़ुक होने की जानकारी दी थी। रितेश ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘निशिकांत कामत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वो अभी जिंदा हैं और लगातार लड़ रहे हैं। उनके लिए दुआ करें’।

आपको बता दें कि वो बीते कई दिन से अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी तबीयत लगातार गंभीर बनी हुई है। निशिकांत कामत लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से ग्रस्त हैं। इसी बीमारी के चलते वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।

डायरेक्टर निशिकांत कामत की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

कामत ने अजय देवगन और तब्बू स्टारर ‘दृश्यम’, इरफान खान स्टारर ‘मदारी’ जैसी फिल्म को डायरेक्ट किया। इसके अलावा उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ ‘फोर्स’ और ‘रॉकी हैंडसम’ जैसी फिल्में बनाई। निशिकांत कामत का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने साल 2005 में मराठी फिल्म ‘डोंबिवली फास्ट’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म को मराठी बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट मराठी फिल्मों में से एक थी। बॉलीवुड में कामत को साल 2015 में आई अजय देवगन, तबू और श्रेया सरन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’ से पहचान मिली।

कंगना रनौत की मां ने सुरक्षा के लिए करवाया महामृत्युंजय जाप

निशिकांत बेहतरीन डायरेक्टर के साथ-साथ बेहतरीन एक्टर भी थे। उन्होंने ‘हाथ आने दे’, ‘सतच्या आत घरात’ (मराठी), ‘404 एरर नॉट फाउंड’, ‘रॉकी हैंडसम’, ‘फुगे’, ‘डैडी’, ‘जूली-2’, ‘भावेश जोशी’ जैसी कई मराठी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग की। साल 2016 में आई फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया। उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया था। वे ‘दर-ब-दर’ नामक एक हिंदी फिल्म के निर्देशन की तैयारी में थे, जिसे 2022 में रिलीज किया जाना है।

Exit mobile version