• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिनलैंड बना विश्व का सबसे खुशहाल देश, जानिए भारत की पोजीशन

Writer D by Writer D
19/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र की खुशहाल देशों की वार्षिक सूची में फिनलैंड (Finland) लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया है। इसके अलावा तालिबानी हुकूमत वाला अफगानिस्तान सबसे नाखुश देश है। इस सूची में भारत का 136वां नंबर है।

शुक्रवार को जारी संयुक्त राष्ट्र की इस सूची में फिनलैंड के बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड शीर्ष पांच खुशहाल देशों में शामिल हैं। जबकि अमेरिका 16वें और ब्रिटेन 17वें नंबर पर है। इस सूची में भारत 136वें नंबर पर है। जबकि पिछली बार भारत का नंबर 139वां था, यानी भारत की रैंकिंग में तीन पायदान का सुधार हुआ है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान 121वें रैंक के साथ भारत से बेहतर स्थिति में है।

सूची में सर्बिया, बुल्गारिया और रोमानिया में बेहतर जीवन जीने में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। वहीं वर्ल्ड हैप्पीनेस टेबल में सबसे बड़ा फॉल लेबनान, वेनेजुएला और अफगानिस्तान की रैंक में आया। आर्थिक मंदी का सामना कर रहा लेबनान 144 नंबर पर है जबकि जिम्बाब्वे 143 नंबर पर रहा है।

पिछले साल अगस्त में तालिबान के फिर से सत्ता में आने के बाद से युद्ध से पीड़ित अफगानिस्तान पहले से ही इस सूची में सबसे नीचे है। यूनिसेफ का अनुमान है कि अगर मदद न दी गई तो वहां पांच साल से कम उम्र के दस लाख बच्चे इस सर्दी में भूख से मर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट पिछले दस साल से बनाई जा रही है। इसे तैयार करने के लिए लोगों की खुशी के आकलन के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक आंकड़ों को भी देखा जाता है। इसे तीन साल के औसत डेटा के आधार पर खुशहाली को जीरो से 10 तक का स्केल दिया जाता है। हालांकि यूनाइटेड नेशन की यह लेटेस्ट रिपोर्ट यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से पहले तैयार हो गई थी। इसलिए जंग से जूझ रहे रूस का नंबर 80 और यूक्रेन का नंबर 98 है।

Tags: # world newsinternational Newsunited nationUS
Previous Post

भगवंत मान की पहली कैबिनेट का हुआ गठन, 10 विधायकों ने ली शपथ

Next Post

मासूम की जान बचाने के लिए कवच बन गई मां, खुद गोलियां झेल गईं

Writer D

Writer D

Related Posts

Blood money worth Rs 34 crore saved an Indian's life.
अंतर्राष्ट्रीय

20 साल जेल, मौत की सजा और फिर वापसी, 34 करोड़ की ब्लड मनी ने भारतीय की बचाई जान

29/05/2026
Iran bombs US airbase
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान का महा-इंतकाम: बंदर अब्बास का बदला लेने के लिए अमेरिकी बेस पर भीषण अटैक

28/05/2026
Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Next Post

मासूम की जान बचाने के लिए कवच बन गई मां, खुद गोलियां झेल गईं

यह भी पढ़ें

जन्मेजय सिंह का निधन

देवरिया सदर से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

21/08/2020
Mahant Raju Das

‘अंकिता के हत्यारे का हत्या करने वाले को देंगे 11 लाख का इनाम’, हनुमानगढ़ी के महंत का ऐलान

03/09/2022
The entire family was found dead

बंद कमरे में मिला युवक का शव

15/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version