• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, चार महिलाओं की मौत

Writer D by Writer D
03/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
A huge fire broke out in a 24-storey building

A huge fire broke out in a 24-storey building

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र में शनिवार को शादी समारोह में गैस सिलेंडर लीक होने से आग (Fire) लग गई। आग में झुलसने से चार महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।

थाना कलान क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी ओमवीर सिंह यादव ने बताया कि उनकी भतीजी के विवाह की तैयारियां चल रही थीं।पूजा कार्यक्रम को लेकर काफी रिस्तेदार व गांव की तमाम महिलाएं उनके घर पर एकत्रित थी। शनिवार की देर शाम खाना बनाने के लिए जैसे ही आग जलाई गई, अचानक गैस सिलेन्डर ने आग पकड़ी ली। इससे घर में रखा शादी का सामान, कपड़े एवं फर्नीचर आदि में आग लग गई। घर में बैठी महिलाएं भी आग की लपटों में घिर गई।

आनन-फानन में गांव के लोग बचाव कार्य में जुट गए। घटना में कई लोग झुलस गए। जबकि घटना में उनकी मां मुन्नी देवी(60) इसी थाना क्षेत्र के जल्लापुर मजरा गुन्दौरा दाउदपुर निवासी नीलम (35) व थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी गंगादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विक्रमपुर निवासी आलोक, फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद क्षेत्र निवासी मनोरमा तथा अल्हागंज क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी वंदना गंभीर रूप से तथा कई अन्य लोग भी मामूली रूप से झुलस गए।

वहीं सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज और गंभीर रूप से झुलसे लोगों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद भेज दिया।

उपनिरिक्षक अनवर अहमद ने फोन पर बताया कि घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि वंदना ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: crime newsshahjhanpur news
Previous Post

बाइक बोट घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपी की डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

Next Post

पांच बच्चों की माँ ने लगाई फांसी

Writer D

Writer D

Related Posts

24 Kosi Parikarima
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के प्रयासों से पुनः शुरू हुई संभल की पौराणिक 24 कोसी परिक्रमा

25/10/2025
The arrest of Mukhtar's 'Dumpy' caused a stir.
उत्तर प्रदेश

पूर्वांचल में सियासी भूचाल, डम्पी की गिरफ्तारी से हड़कंप!

25/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फॉर्मर रजिस्ट्री में सीतापुर नंबर-1, प्रदेशभर में 54% किसानों का पंजीकरण पूर्ण

25/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

औषधियों की गुणवत्ता सर्वोपरि, नियंत्रण तंत्र को बनाएं सुदृढ़ और प्रभावी: मुख्यमंत्री योगी

24/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल सुशासन की मिसाल: मिशन कर्मयोगी से बढ़ी दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही

24/10/2025
Next Post
Suicide

पांच बच्चों की माँ ने लगाई फांसी

यह भी पढ़ें

murder

बेटे की करतूतों की सजा मां को मौत के घाट उतार कर दी

17/10/2021
Lawrence Bishnoi gang shooter Randeep Malik arrested

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, नादिर शाह मर्डर का आरोपी है रणदीप मलिक

14/08/2025
Former Indian cricketer Sehwag questions Rishabh Pant's captaincy

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सहवाग ने उठाया ऋषभ पंत की कप्तानी पर सवाल

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version