• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयकर विभाग दफ्तर में लगी भीषण आग, एक अधिकारी की गई जान

Writer D by Writer D
14/05/2024
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Income Tax Office

Income Tax Office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ ( Income Tax Office) स्थित सीआर बिल्डिंग (CR Building) में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की कुल 21 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची थीं। इस अगजनी में 46 साल के एक अधिकारी की मौत हो गई है। यह आग कैसे लगी? अभी इसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस भवन से सात लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

सीआर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग और पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया था। इसके बाद आग पर काबू पाया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 46 साल के शख्स अचेत अवस्था में पाए गए और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वो ऑफिस सुपरिटेन्डेन्ट के तौर पर काम कर रहे थे। फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि यहां फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ कुछ लोग भी वहां नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में जो लोग फंसे हुए थे उनको सीढ़ी के जरिए निकाला गया है। फायर कर्मियों को इस आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है।

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने कहा, ‘हमें दोपहर करीब 3.07 बजे आईटीओ स्थित इंकम टैक्स दफ्तर ( Income Tax Office) सीआर बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। हम वहां दमकल की कुल 21 गाड़ियां लेकर पहुंचे। हमने इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी ताकि मामले की जांच की जा सके और कानून-व्यवस्था को काबू में रखा जा सके।’ सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में नजर आ रहा है कि आग से बचने के लिए कुछ लोग खिड़की के पास जा रहे हैं।

एक अन्य वीडियो में नजर आ रहा है कि स्ट्रेचर पर किसी को लाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की टीम भी नजर आ रही है। इस आग में क्या नुकसान हुआ है? इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि कुल 7 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

Tags: crime newsdelhi newsincome tax officeNational news
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं काशीवासीः सीएम

Next Post

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को कहा, ‘थैंक्यू’

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को कहा, ‘थैंक्यू’

यह भी पढ़ें

सीएमओ बदले

4 जिले के सीएमओ बदले, 8 चिकित्सा अधिकारियों को मिली नवीन तैनाती

30/09/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने भारामल मंदिर में की पूजा-अर्चना, जमीन पर बैठकर किया प्रसाद ग्रहण

27/12/2023
Pakistan Team

एशिया कप से पाकिस्तान का बहिष्कार, UAE के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरी टीम

17/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version