• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एकता को कमजोर करने वाली हर बात से दूर रहें: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
31/10/2025
in गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केवडिया: देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के केवडिया में एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन में कहा कि एकता दिवस का महत्व 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसा ही है। आज हम एक ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन रहे हैं। परेड के दौरान 26 जनवरी जैसी ही झांकियां निकाली गई।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता की नींव रखी। उन्होंने छोटे-छोटे स्वतंत्र प्रांतों तो जोड़कर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया। उनका ये योगदान हर भारतवासी के लिए एक प्रेरणा है। उनके लिए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का विज़न सर्वोपरि था।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज करोड़ों लोगों ने एकता की शपथ ली। हमने संकल्प लिया है कि हम ऐसे कार्यों को बढ़ावा देंगे जो राष्ट्र की एकता को मजबूत करें। हर नागरिक को ऐसे हर विचार या कार्य का त्याग करना चाहिए, जो हमारे राष्ट्र की एकता को कमजोर करता हो। यह हमारे देश के लिए समय की मांग है।”

सरदार साहब ने देश की संप्रभुता को सबसे ऊपर रखा

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि हर ऐसी बात जो देश की एकता को कमजोर करती है। हर देशवासी को उससे दूर रहना है। ये राष्ट्रीय कर्तव्य है, ये सरदार साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। यही आज देश की जरूरत है। यही आज एकता दिवस का हर भारतीय के लिए संदेश भी है, संकल्प भी है।

आगे कहा कि सरदार साहब ने देश की संप्रभुता को सबसे ऊपर रखा, लेकिन दुर्भाग्य से सरदार साहब के निधन के बाद के वर्षों में देश की संप्रभुता को लेकर तब की सरकारों में उतनी गंभीरता नहीं रही। एक ओर कश्मीर में हुई गलतियां, दूसरी ओर पूर्वोत्तर में पैदा हुई समस्याएं और देश में जगह-जगह पनपा नक्सलवाद-माओवादी आतंक , ये देश की संप्रभुता को सीधी चुनौतियां थी।

कश्मीर पर कांग्रेस ने जो गलती की थी, उसकी आग में देश दशकों तक जलता रहा- पीएम मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि सरदार साहब चाहते थे कि जैसे उन्होंने बाकी रियासतों का विलय किया, वैसे ही ओर कश्मीर का विलय हो। लेकिन, नेहरू जी ने उनकी वो इच्छा पूरी नहीं होने दी। कश्मीर को अलग संविधान और अलग निशान से बांट दिया गया। कश्मीर पर कांग्रेस ने जो गलती की थी, उसकी आग में देश दशकों तक जलता रहा। लेकिन, उस समय की सरकारों ने सरदार साहब को नीतियों पर चलने की जगह रीढ़विहीन रवैये को चुना। इसका परिणाम देश ने हिंसा और रक्तपात के रूप में झेला है।

आगे कहा कांग्रेस की लचर नीतियों के कारण कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के अवैध कब्जे में चला गया। पाकिस्तान ने आतंकवाद को हवा दी, state sponsored terrorism की कश्मीर और देश को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। लेकिन, फिर भी कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के आगे नतमस्तक रही है।

घुसपैठिए देश की सुरक्षा के लिए खतरा- मोदी (PM Modi) 

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा घुसपैठियों से भी है। देश के भीतर दशकों से विदेशी घुसपैठिए आते रहे, वो देश के संसाधनों पर कब्जा करते रहे, डेमोग्राफी का संतुलन बिगाड़ते रहे, देश की एकता दांव पर लगाते रहे हैं, लेकिन पुरानी सरकारें इतनी बड़ी समस्या पर आंखें मूंदे रही। वोटबैंक की राजनीति के लिए राष्ट्र की सुरक्षा को जान-बूझकर खतरे में डाल दिया।

आगे कहा कि अब देश ने पहली बार इस बड़े खतरे के खिलाफ भी निर्णायक लड़ाई लड़ने की ठानी है। लाल किले से मैंने डेमोग्राफी मिशन का ऐलान किया है, लेकिन आज जब हम इस विषय को गंभीरता से उठा रहे हैं, तो कुछ देशहित से ज्यादा आने स्वार्थ को ऊपर रख रहे हैं। ये लोग घुसपैठियों को अधिकार दिलाने के लिए राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इनको लगता है कि देश एक बार टूट गया, आगे भी टूटता रहे , इनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। जबकि, सच्चाई ये है कि अगर देश की सुरक्षा और पहचान खतरे में आएगी, तो हर व्यक्ति खतरे में आएगा। इसलिए हमें आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर संकल्प लेना है कि हम भारत में रह रहे हर घुसपैठिए को बाहर निकालकर ही रहेंगे।

Tags: pm modisardar patel 150 jayantisardar patel birth anniversary
Previous Post

Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट की राज्यों को फटकार, मुख्य सचिवों को सशरीर पेश होने का आदेश

Next Post

सरदार पटेल न होते तो अखंड भारत का यह स्वरूप नहीं होता: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
AK Sharma paid tribute to Sardar Patel on his 150th birth anniversary.

सरदार पटेल न होते तो अखंड भारत का यह स्वरूप नहीं होता: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को लगा एक और झटका, भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी ने…

01/10/2021
Girls

पति का भाग्य बदल देती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां

28/01/2026
नवनीत सहगल

सहगल ने कहा- निर्यातकों की सुविधा के लिए दावों के प्रेषण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version