• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चलती रोडवेज बस में अचानक आग लगी, यात्रियों में मची भगदड़

Writer D by Writer D
11/12/2022
in उत्तर प्रदेश, बांदा
0
Fire
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जनपद में शनिवार को बांदा से बबेरू की तरफ जा रही रोडवेज बस में अचानक आग (Fire) लग गई जिससे बस में सफर कर रहे यात्रियों में भगदड़ मच गई। सभी यात्री कूद-फांद कर बस से बाहर निकले। आग करीब आधा घंटे तक लगी रही। इस दौरान कई यात्रियों का सामान जल गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी यात्री को हानि नहीं पहुंची।

घटना देहात कोतवाली अंतर्गत जौरही गांव के पास हुई। इस बारे में बस के चालक का कहना है कि अचानक बस के इंजन में आग लग गई जिससे चल रही बस की गति धीमी हो गई। तब तक आग की लपटें तेज हो गई। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई लेकिन सभी यात्री किसी तरह सुरक्षित बस से बाहर निकल आए।

हालांकि इस दौरान कई यात्रियों का सामान जो बस में रखा हुआ था जल गया। चालक के मुताबिक बस में 28 यात्री सफर कर रहे थे। बस में आधा घंटे तक आग लगी रही। फायर सर्विस और पुलिस के जवानों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा मिश्रा ने बताया कि आज बांदा से बबेरू जा रही रोडवेज बस के इंजन में अचानक आग लग गई। यह सूचना मिलते ही फायर सर्विस के जवान और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू कर लिया। इस दुर्घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इन यात्रियों को दूसरी बस के जरिए गंतव्य स्थान की ओर भेज दिया गया है।

Tags: banda newsup news
Previous Post

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Next Post

ऐसे रिलेशनशिप को दोबारा बनाए मजबूत, केएचटीएम हो जाएंगी सभी दूरियाँ

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

“कुष्ठाश्रम” जैसी भेदभावपूर्ण शब्दावली हटाना मानव गरिमा और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम: एके शर्मा

17/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईवी बाजार में यूपी की 19% से अधिक हिस्सेदारी: मुख्यमंत्री

16/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 के बाद यूपी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी स्टेबिलिटी की ओर ऐतिहासिक यात्रा तय की है – मुख्यमंत्री

16/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ओडीओपी और ओडीओसी योजनाएं लोकल टू ग्लोबल मॉडल का जीवंत उदाहरण हैं – सीएम योगी

16/02/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ‘उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026’

16/02/2026
Next Post
Partner

ऐसे रिलेशनशिप को दोबारा बनाए मजबूत, केएचटीएम हो जाएंगी सभी दूरियाँ

यह भी पढ़ें

CM Yogi addressed the prabudh conference

गलत वोट से कैराना में पलायन होता है, सही वोट से अपराधी पलायन करते है : योगी

28/03/2024

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को लगा एक और झटका, भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी ने…

01/10/2021
arrested

10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

14/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version