• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
11/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Fraud

fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में देवापुर स्थित ग्राम इमलाक निवासी व सैलून का काम करने वाले एक युवक से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी (Fraud) हो गई है। थाना कटघर एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन सगे भाइयों व उनके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कटघर थाना क्षेत्र में देवापुर स्थित ग्राम इमलाक के रहने वाले गुड्डू पुत्र शरीफ के मुताबिक वह सैलून का काम करता है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। थाना क्षेत्र के ग्राम जैतिया सादुल्लापुर के रहने वाले नाबालिम, नफीस, अनीस व इनके पिता नन्हे से गुड्डू का पारिवारिक संबंध है। नाबालिम सऊदी अरब में बाल काटने का काम करता है। कुछ माह पहले नाबालिम के पिता नन्हें व गुड्डू के पिता शरीफ की मुलाकात हुई। नन्हें ने शरीफ से घर की माली हालत के बाबत पूछताछ की। शरीफ ने माली हालत ठीक न होने की बात बताई। तब नन्हें ने कहा कि मेरा बेटा नाबालिग सऊदी अरब में है। वहां अच्छा पैसा कमा रहा है। नन्हें ने सलाह देते हुए गुड्डू को भी विदेश भेजने को कहा।

नन्हे ने बताया कि सउदी अरब का वीजा नाबालिम मुहैया करा देगा। वीजा के एवज में तीन लाख रुपये का भुगतान करना होगा। बीती 20 अगस्त को गुड्डू व शरीफ ने कर्ज लेकर नाबालिम के पिता नन्हें, भाई नफीस व अनीस की मौजूदगी में तीन लाख रुपये नाबालिम की पत्नी फरजाना को दिया। 31 अगस्त को गुड्डू सऊदी अरब पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद नाबालिम एयरपोर्ट पर नहीं मिला। गुड्डू किसी तरह अलबुराद नाबालिम के पास पहुंचा। वहां गुड्डू ने नाबालिम से आपबीती बताई। तीन दिन गुजरने के बाद भी गुड्डू को काम नहीं मिला।

पूछताछ से नाबालिम नाराज हो गया। नौकरी दिलाने के वादे से नाबालिम मुकर गया। गुड्डू कई दिनों तक अरब में भूखा रहा। दो माह बाद खुरूज लगवाकर नाबालिम में गुड्डू को वापस भारत भेज दिया। 24 नवंबर को गुड्डू व उसके पिता नाबालिम के घर पहुंचे। वहां गुड्डू ने आपबीती बताते हुए आरोपितों से रुपये वापस करने की मांग की। आरोपित आग बबूला हो गए। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपितों ने पिता-पुत्र को भगा दिया। तब पीड़ित पिता-पुत्र एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां तहरीर देकर नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी (Fraud) की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को दी। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को कटघर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags: Muradabad news
Previous Post

मकान में मिला वृद्ध महिला का शव, गला काटकर की निर्मम हत्या

Next Post

चलती रोडवेज बस में अचानक आग लगी, यात्रियों में मची भगदड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
Next Post
Fire

चलती रोडवेज बस में अचानक आग लगी, यात्रियों में मची भगदड़

यह भी पढ़ें

PM Modi

‘शिवाजी की मूर्ति गिरने पर सिर झुकाकर मांगता हूं माफी’, मंच से हाथ जोड़कर बोले पीएम मोदी

30/08/2024
Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

चार महीने में पूरा हो कृष्ण जन्मभूमि का सर्वे, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

29/08/2022
roli singh

रामनगरी में पहली बार खिला कमल, सपा को बीजेपी से मिली मात

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version