• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी NTPC की 5,200 करोड़ की हरित ऊर्जा परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Writer D by Writer D
29/07/2022
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) की हरित ऊर्जा से जुड़ी 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह ऊर्जा क्षेत्र की पुनर्निमित वितरण क्षेत्र योजना और राष्ट्रीय सौर रूफटॉप पोर्टल की शुरुआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ के मुताबिक वह उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य-पावर ए 2047  के फाइनल में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शामिल होंगे।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह आयोजन 25 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित किया गया है। देश भर में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत पिछले आठ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में हुए बदलाव को दर्शाया गया है।

कार्यक्रम के दौरान मोदी (PM Modi) एनटीपीसी की हरित ऊर्जा से जुड़ी 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएमओ ने कहा कि वह तेलंगाना में 100 मेगावाट के रामगुंडम फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट और केरल में 92 मेगावाट के कयामकुलम फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। वह राजस्थान में 735 मेगावाट की नोख सौर परियोजना, लेह में ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी प्रोजेक्ट और गुजरात में कवास ग्रीन हाइड्रोजन ब्लेंडिंग के साथ ग्रीन हाइड्रोजन सम्मिश्रण परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

नगरीय निकायों में जीवन को बेहतर बनाने के लिए तेजी से कार्य कराए जा रहे: अमृत अभिजात

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने बिजली क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की है। इन सुधारों से इस क्षेत्र में बदलाव आया है। सभी के लिए किफायती बिजली उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित करते हुए ये सुधार किये गए हैं। पीएमओ ने कहा कि लगभग 18,000 गांवों का विद्युतीकरण, जिनके पास पहले बिजली आपूर्ति की सुविधा नहीं थी, अंतिम सिरे पर खड़े व्यक्ति को लाभ देने से जुड़ी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

रामागुंडम परियोजना भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजना है, जिसमें 4.5 लाख  मेड इन इंडिया  सोलर पीवी मॉड्यूल हैं। कायमकुलम परियोजना दूसरी सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजना है, जिसमें पानी पर तैरते 3 लाख  मेड इन इंडिया  सोलर पीवी पैनल शामिल हैं। राजस्थान के जैसलमेर के नोख में 735 मेगावाट की सौर पीवी परियोजना घरेलू सामग्री की आवश्यकता पर आधारित भारत की सबसे बड़ी सौर परियोजना है, जिसमें एक ही स्थान पर 1000 मेगावाट पैनल हैं, जिनमें ट्रैकर सिस्टम के साथ उच्च-वाट क्षमता से युक्त दो तरफ वाले पीवी मॉड्यूल लगे हैं। लेह, लद्दाख में ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी प्रोजेक्ट एक पायलट परियोजना है, जिसका उद्देश्य लेह और उसके आसपास पांच फ्यूल सेल बसों का परिचालन करना है। पीएमओ ने कहा कि इस पायलट परियोजना के तहत भारत में सार्वजनिक उपयोग के लिए फ्यूल सेल इलेक्ट्रानिक वाहनों की पहली तैनाती की जाएगी। एनटीपीसी कवास टाउनशिप स्थित ग्रीन हाइड्रोजन सम्मिश्रण की पायलट परियोजना, प्राकृतिक गैस के उपयोग को कम करने में मदद करने वाली भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन सम्मिश्रण परियोजना होगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सोलर रूफटॉप पोर्टल का भी शुभारम्भ करेंगे, जो रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया की आॅनलाइन ट्रैकिंग को सक्षम करेगा। इसमें आवेदन दर्ज करने से लेकर आवासीय उपभोक्ताओं के बैंक खातों में संयंत्र की स्थापना और निरीक्षण के बाद सब्सिडी जारी करना तक शामिल हैं।

Tags: delhi newsNational newsNTPCpm modi
Previous Post

नगरीय निकायों में जीवन को बेहतर बनाने के लिए तेजी से कार्य कराए जा रहे: अमृत अभिजात

Next Post

बाघ संरक्षण के संदेश को लेकर शुरू हुई फियरलेस बाघ फोटो प्रदर्शनी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

02/11/2026
पंजाब

CM मान के हॉकी के प्रति जुनून से प्रभावित हुए बोवेलैंडर, बोले- जालंधर आकर खुशी हुई

02/11/2026
पंजाब

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

02/11/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

02/11/2026
Next Post
Tiger

बाघ संरक्षण के संदेश को लेकर शुरू हुई फियरलेस बाघ फोटो प्रदर्शनी

यह भी पढ़ें

CM Yogi congratulated PM Modi on his birthday

सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

17/09/2023
arrested

चार करोड़ 61 लाख की अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

21/09/2022
arrested

पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को लूट के समान के साथ दबोचा, दो फरार

04/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version