• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

Writer D by Writer D
08/11/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
massive fire in ferry

fire in ferry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल के कमला नेहरु शासकीय अस्पताल के शिशु वार्ड के एक हिस्से में आज रात आग लगने के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया। वार्ड में कई शिशु भर्ती थे, लेकिन राहत की बात रही कि समय रहते आग और स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित शिशु वार्ड में संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। इसके बाद वहां धुंआ फैल गया। सूचना मिलने पर दमकल वाहन अपने कर्मचारियों के साथ पहुंचे और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके साथ ही अस्पताल के स्टाफ की मदद से बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

बताया गया है कि वार्ड में मौजूद सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल के दूसरे सुरक्षित हिस्से में ले जाकर इलाज प्रारंभ किया गया। इस वार्ड में अनेक नवजात शिशु भी भर्ती थे। आग लगने की सूचना के बाद बच्चों के वहां मौजूद परिजन चिंतित नजर आए और उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस को मशक्कत भी करना पड़ी।

सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सक्रिय हुए और उनके निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आग लगने की घटना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और उपचार के निर्देश दिए। श्री चौहान ने कहा कि वे घटना के संबंध में अधिकारियों के सतत संपर्क में हैं। अस्पताल में आपदा राहत के सभी इंतजाम किए गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

इस बीच जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटनास्थल पर मौजूद मीडिया को बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। वार्ड में मौजूद बच्चों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उनका इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और सभी बच्चे सुरक्षित है। वार्ड से धुंआ आदि भी निकाल दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग किस कारण से लगी और कितने बच्चे प्रभावित हुए, इसके बारे में जानकारी अस्पताल प्रबंधन या जिला प्रशासन बता सकेगा। लेकिन राहत की बात है कि आग पर काबू पा लिया गया है और बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

कमला नेहरु अस्पताल यहां हमीदिया अस्पताल परिसर में स्थित है। इसकी तीसरी मंजिल पर स्थित शिशु वार्ड में रात्रि लगभग नौ बजे के आसपास आग लगने की सूचना के बाद अस्पताल प्रबंधन के साथ दमकल विभाग के कर्मचारी, पुलिस और दमकल वाहन पहुंचे।

अस्पताल के आसपास शिशु वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजन चिंतित अवस्था में दिखे, जिन्हें पुलिस ने समझाया। इस बीच एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने शिशु वार्ड से धुंआ निकलते देखा। इसके बाद वहां मौजूद लोग इधर उधर भागते हुए देखे गए।

Tags: children wardkamla nehru hospitalmadhya pradesh newsMassive firemp news
Previous Post

फतेहगढ़ जेल हिंसा की उच्च स्तरीय जांच शुरू, जेल महानिदेशक ने SIT का किया गठन

Next Post

आतंकियों ने की कश्मीरी पंडित की दुकान में काम करने वाले सेल्समैन की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev
Main Slider

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

01/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, ‘काशी कोतवाल’ के चरणों में झुकाया शीश

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

एक क्लिक, करोड़ों को संबल: मुख्यमंत्री धामी ने जारी की फरवरी 2026 की पेंशन किश्त

01/03/2026
Yogi Baba is equally dear to the 'pure mind'.
Main Slider

‘निश्छल मन’ को भी उतने ही प्रिय हैं योगी ‘बाबा’

01/03/2026
Next Post
terrorist

आतंकियों ने की कश्मीरी पंडित की दुकान में काम करने वाले सेल्समैन की हत्या

यह भी पढ़ें

BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सीएम योगी समेत 40 नेता करेंगे प्रचार

09/06/2022
कार के उड़े परखच्चे

नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, 2 की मौके पर मौत

03/08/2020
मत्स्यासन

मजबूत इम्युनिटी के साथ फेफड़ों के लिए भी बहुत अच्छा है मत्स्यासन

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version