• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में मिला जीका वायरस का पहला केस, 5 साल की बच्ची हुई पॉज़िटिव

Writer D by Writer D
13/12/2022
in कर्नाटक, राष्ट्रीय
0
Zika Virus

Zika Virus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायचूर। कर्नाटक के रायचूर में जीका वायरस ( Zika virus) का पहला केस सामने आया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि रायचूर की एक 5 साल की बच्ची में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार इस मामले में जरूरी कदम उठा रही है।

पुणे की लैब रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के रायचूर में एक 5 साल की बच्ची में जीका वायरस ( Zika virus) की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही मरीज को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि कर्नाटक में जीका वायरस मिलने का यह पहला केस है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार इसे बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी नजर बनाए हैं। डॉक्टर्स को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि हमें जीका वायरस के पहले पुष्ट केस की रिपोर्ट पुणे से एक लैब मिली है। जानकारी मिली है कि लैब में तीन सैंपल भेजे गए थे। जिनमें से 2 की रिपोर्ट निगेटिव और एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हम मरीज के हेल्थ की लगातार अपडेट ले रहे हैं।

देश में पहले यहां मिल चुके हैं जीका वायरस ( Zika virus) के केस

स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि कुछ महीने पहले जीका वायरस के केस केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में पाए गए थे। लेकिन कर्नाटक में यह पहला है। इसका खुलासा तब हुआ जब डेंगू और चिकनगुनिया टेस्ट कराया गया। आमतौर पर ऐसे 10 प्रतिशत सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे जाते हैं, जिनमें से यह पॉजीटिव निकला है।

‘मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, कहने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार सावधानी बरत रही है। रायचूर के साथ ही पड़ोसी जिलों में निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा है कि वे किसी भी अस्पताल में संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसकी जांच करें और जीका वायरस के परीक्षण के लिए सैंपल भेजें।

Tags: karnataka newsNational newsZika virus
Previous Post

‘मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, कहने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

Next Post

शरद पवार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

“अब नारी चुप नहीं रहेगी”—मुख्यमंत्री की मशाल यात्रा से चेतावनी

28/04/2026
CM Dhami
राजनीति

महिला सशक्तिकरण पर राजनीति न हो, नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू हो : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
राजनीति

कांग्रेस ने नारी शक्ति का अपमान किया, महिला आरक्षण देश की दिशा बदलने वाला कदम : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
Raja Raghuvanshi Murder case
क्राइम

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल से बाहर आएगी सोनम, 11 महीने बाद मिली जमानत

28/04/2026
Next Post
sharad pawar

शरद पवार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़ें

women arrested

टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले इनामी मां-बेटे गिरफ्तार

03/01/2022
IBPS RRB

ऑफिसर स्केल 2 और 3 पद के परिणाम जारी

25/11/2020
steal

शातिर चोरों ने गोदाम में मचाया आतंक, ग्रिल व डीवीआर समेत उड़ाया अन्य समान

21/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version