Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक बैठक आज, 23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र

Nitish Kumar

Nitish Kumar

बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। सोमवार की शाम नीतीश कुमार  ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ  लेकर सत्ता की बागडोर संभाली।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार के अलावा चौदह मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश सरकार  में मंगल पांडेय को छोड़कर सभी नए चेहरे हैं। सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे।

रिटायर्ड शिक्षक के घर में घुसे 45 डकैत, लाखों की लूटपाट, गांव में दहशत

मंगलवार को नवगठित नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी। वहीं 23 नवंबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, इस दिन नवनिर्वाचित विधायकों को स्पीकर शपथ दिलवाएंगे।

बता दें कि 10 नवंबर को आए बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में एनडीए गठबंधन ने 125 सीटों पर विजय हासिल की है जबकि महागठबंधन को केवल 110 सीटें मिलीं। आरजेडी 75 सीटों पर कब्जा जमाकर बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़कर मात्र 19 सीटें ही जीत सकी। इसके अलावा वाम दलों ने 16 सीटों पर विजय हासिल की है।

वहीं एनडीए में बीजेपी 74 सीटें जीतकर दूसरी बड़ी पार्टी बनी है। उसकी सहयोगी जेडीयू महज 43 सीटें हासिल कर तीसरे नंबर की पार्टी रह गई है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी को चार-चार सीटें मिली हैं।

Exit mobile version