• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले श्मशान की जमीन पर बनाया पार्क फिर बारात घर…, बर्बाद हुआ 5 करोड़ सरकारीफंड

Writer D by Writer D
02/09/2022
in उत्तर प्रदेश, बस्ती
0
cremation ground

cremation ground

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती। जिले में सरकारी फंड के दुरुपयोग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वहां के लोगों को अब समझ नहीं आ रहा कि सरकार ने 5 करोड़ रुपये खर्च कर आखिर बनाया क्या है। दरअसल पहले सरकारी योजना के तहत श्मशान घाट (cremation ground) बनाया गया लेकिन जब उसका उपयोग नहीं हुआ तो अधिकारियों ने उसे पार्क (Park)  तब्दील कर दिया।

पार्क का भी जब लोगों ने प्रयोग नहीं किया तो उसे बारात घर में बदल दिया गया लेकिन आज तक आम जनता उसका भी इस्तेमाल नहीं कर पाई।

कुआनो नदी के अमहट घाट पर नगर पालिका की ओर से 4.65 करोड़ रुपये से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया है, लेकिन सात साल बाद भी उसका उपयोग नहीं हो सका।

तत्कालीन डीएम आशुतोष निरंजन ने करीब दो वर्ष पहले इस स्थल को बारात घर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन वित्तीय और तकनीकी कारणों से इसका स्वरूप नहीं बदला जा सका। नतीजन अब तक ना इसमें अंतिम संस्कार हो सका और न शहनाई बज सकी और ना ही पार्क के रूप में लोग इस जगह पर कभी गए।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2012-13 में नगर पालिका ने अमहट घाट पर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के 4.65 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। इस पर राज्य सरकार ने सहमति दे दी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया।

साल 2015-16 में निर्माण पूरा हो गया, लेकिन आयुक्त कार्यालय के पास स्थित अंत्येष्टि स्थल के संचालन की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इसी बीच नगर पालिका का चुनाव आ गया। नए अध्यक्ष ने शुरू में इस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में इस पर मंथन शुरू किया तो तमाम तकनीकी पहलुओं के चलते रस्साकसी होने लगी।

मुठभेड़ में दो उग्रवादी मारे गए, हथियार बरामद

शासन ने इसकी जांच भी कराई और मामला सदन तक गूंजा। सब कुछ ठीक होने के बाद तत्कालीन डीएम आशुतोष निरंजन ने अमहट घाट पर अंत्येष्टि स्थल को खारिज करते हुए नगर पालिका को इसका स्वरूप बदलकर बारात घर बनाने के निर्देश दिए।

दो साल से वित्तीय और अन्य कारणों से इसका स्वरूप बदला नहीं जा सका है। कुआनो नदी के अमहट घाट पर स्थापित अंत्येष्टि स्थल के स्वरूप को बदलने पर मंथन चल रहा है। इसके लिए वित्तीय व्यवस्था की जा रही है।  तकनीकी पक्ष को ठीक कर प्रशासन के निर्देश के अनुसार इसका संचालन बारात घर के रूप में किया जाएगा।

बस्ती शहर का यह एक पवित्र स्थल है जहां पर कुआनो नदी की पूजा होती है। इतना ही नहीं यहां पर लोग स्नान भी करते हैं। ऐसे में यहां श्मशान घाट बनाने का कोई औचित्य ही नहीं है क्योंकि दाह संस्कार करने के लिए यहां पर अलग से घाट बना हुआ है।

Tags: basti newsup news
Previous Post

मुठभेड़ में दो उग्रवादी मारे गए, हथियार बरामद

Next Post

आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी की सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
CM Yogi

आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी की सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना

यह भी पढ़ें

Poison

शराब को लेकर हुए विवाद के बाद भाई-बहन ने खाया जहर

11/03/2023
बच्चों की मौत

खदान में खुदाई के दौरान मिट्टी धसकने से चार बच्चों की मौत, दो घायल

09/11/2020
amit shah

शाह ने प्रवासी परिवार के घर किया दोपहर का भोजन, ममता बनर्जी ने कह दी ये बात

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version