• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगा, इस राशि पर रहेगा सबसे ज्यादा असर

Writer D by Writer D
16/05/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Chandra Grahan

Chandra Grahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज साल का पहला चंद्र ग्रहण (chandra grahan) है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण सुबह 7.02 बजे से शुरू हो चुका है और दोपहर 12.20 पर खत्म होगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण (chandra grahan) को नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसका मतलब है कि पूजा-पाठ या किसी भी तरह के शुभ कार्यों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी।

ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय का कहना है कि चंद्र ग्रहण (chandra grahan) का प्रभाव 15 दिनों से लेकर एक महीने तक ज्यादा होता है। एक महीने में अगले 15 दिन अलग-अलग राशियों पर इसका असर होगा। सूर्य ने भी तुरंत राशि परिवर्तन किया है तो दोनों को मिलाकर देखें तो ग्रहण की वजह से अगले एक महीने का हाल क्या है और इसका अलग-अलग राशियों पर क्या असर होगा। यह समझना जरूरी है।

मेष राशिः- मेष राशि वालों को धन की हानि से बचना है। उन्हें पैसे का नुकसान हो सकता है। आकस्मिक दुर्घटना या चोट लग सकती है इसलिए ध्यान बनाए रखना जरूरी है।

वृषभ राशिः- इस राशि के लोगों के रिश्तों, उनके परिवार या नजदीकी लोगों के साथ थोड़ी दिक्कत दिखाई दे रही है। शल्य चिकित्सा यानी ऑपरेशन, चोट की नौबत आ सकती है। इसका ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा।

मिथुन राशिः- इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। बेवजह किसी के साथ  मुकदमेबाजी में ना फंसे। बेवजह किसी के साथ विवाद में ना उलझें, इसका ध्यान रखना होगा। इस समय आकस्मिक धन का लाभ हो सकता है। आपके लिए ये संभावना बनी हुई है।

कर्क राशिः- इस राशि की जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें सावधानी रखनी चाहिए, थोड़ा ज्यादा ध्यान रखें। कोई परहेज रखने को नहीं कहा जा रहा है। सेहत का ध्यान रखें। शिक्षा और करियर के मामले में इस समय कर्क राशि वालों को ज्यादा मेहनत करनी पडे़गी।

आज है पहला चंद्र ग्रहण, प्रेग्नेंट महिलाएं न करें ये काम

सिंह राशिः- इस राशि वाले स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी को लेकर, कंस्ट्रक्शन को लेकर पैसे खर्च होंगे, परेशानी होगी और हो सकता है कि आराम में कमी की वजह से आपकी सेहत बिगड़ जाए। इस समय धन के लेनदेन में भी अगर आप सावधानी बनाए रखें तो बेहतर होगा।

कन्या राशिः- इस समय आपके लिए आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। इस समय आपको अचानक से पैसे मिल सकते हैं, जिससे आपको फायदा हो सकता है। किसी परिजन के स्वास्थ्य में अचानक समस्या हो सकती है। पति, पत्नी के बच्चों और माता-पिता की सेहत में इस समय दिक्कत आ सकती है। उसका ध्यान रखें।

तुला राशिः- तुला राशि वालों को स्वास्थ्य की समस्या से और दुर्घटना से इस समय बचाव करना होगा। अगर आप किसी तरह का पेपर साइन कर रहे हैं, कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रहे हैं, चेक साइन कर रहे हैं यानी लिखा-पढ़ी के किसी भी काम में सावधानी बनाए रखें।

इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए किस राशि पर पड़ेगा प्रभाव

वृश्चिक राशिः- चंद्र ग्रहण से वृश्चिक राशि पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण इसी राशि में लगा है। पारिवारिक और आंखों की समस्या दोनों की संभावना बन रही है। इस वक्त फैमिली लाइफ में समस्या हो सकती है। आपकी आंखों में भी दिक्कत आ सकती है। अगर कहीं पैसा निवेश करेंगे तो इस समय धन और संपत्ति का आकस्मिक नुकसान भी हो सकता है।

धनु राशिः- इस समय आपके करियर में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना बन रही है, परिवर्तन तो अच्छा है लेकिन अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा में सावधानी बनाए रखें।

मकर राशिः- धन लाभ के उत्तम योग हैं। चंद्रग्रहण का प्रभाव आपके लिए शुभ है। धन का लाभ होगा और आपके रुके हुए महत्वपूर्ण काम निश्चित रूप से बनेंगे। इस एक महीने का  पूरा इस्तेमाल करें  ताकि जो काम रुके हुए हैं, वे बन जाएं।

कुंभ राशिः- करियर और शिक्षा के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। मेहनत ज्यादा होगी लेकिन सफलता भी बड़ी होगी। स्वास्थ्य और आराम का ध्यान रखें। समय का सही मैनेजमेंट करें। आपको लाभ होगा।

मीन राशिः- स्वास्थ्य के मामलों और मानसिक स्थिति में आपको समस्या हो सकती है। सेहत भी बिगड़ सकती है। मानसिक स्थिति में भी समस्या आ सकती है। स्थान परिवर्तन के योग बनने शुरू हो गए हैं। इस चंद्रग्रहण के बाद से स्थान परिवर्तन के योग मजबूती से बनेंगे। अगर कोई ऐसा परिवर्तन आप करते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

Tags: chandra grahanchandra grahan 2022chandra grahan datechandra grahan precautionschandra grahan sutak timechandra grahan time
Previous Post

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 634 अंक तक उछला

Next Post

बुद्ध पूर्णिमा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Valentine's Day
Main Slider

Valentine’s Day पर अपनी गर्लफ्रेंड को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, वरना हो जाएगा ब्रेकअप

08/02/2026
Propose Day
Main Slider

इस खास अंदाज में कहें पार्टनर से अपने दिल की बात, कारगर है प्रपोज करने के ये आइडिया

08/02/2026
Propose Day
Main Slider

Propose Day: आज है प्यार को इजहार करने का दिन, जानें कैसे हुई प्रपोज डे की शुरुआत

08/02/2026
Face Pack
Main Slider

बीजों से मिलेगा खूबसूरत चेहरे, ऐसे करें इस्तेमाल

08/02/2026
Shani
Main Slider

वैलेंटाइन डे पर पड़ेगी शनि की दृष्टि, लवर्स के लिए कठिन होगी प्यार की राह

08/02/2026
Next Post
Mayawati

बुद्ध पूर्णिमा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने श्री रामलला की पूजा अर्चना की, राम मंदिर निर्माण की ली जानकारी

19/03/2023
तेजस्वी यादव

लालू राज में बाबू साहब के सामने सीना तानकर चलते थे गरीब : तेजस्वी

26/10/2020
Skin Tanning

टैनिंग ने फेस पर कर लिया कब्जा, इस पैक से स्किन पर आएगा निखार

17/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version