• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 634 अंक तक उछला

Writer D by Writer D
16/05/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लगातार गिरावट की मार झेल रहा घरेलू शेयर बाजार (share market) आज खरीदारी के समर्थन से मजबूत होकर कारोबार करता नजर आ रहा है। शेयर बाजार (share market) ने आज कारोबार की शुरुआत मामूली मजबूती के साथ की थी, लेकिन शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में ही इसने धीरे-धीरे 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल कर ली। अभी तक के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में अच्छी तेजी का रुख बना हुआ है, जबकि आईटी सेक्टर मामूली कमजोरी दिखाते हुए कारोबार कर रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स (Sensex) ने आज 152.70 अंक की मजबूती के साथ 52,946.32 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 5 मिनट के कारोबार में ही शेयर बाजार (share market) को जोरदार बिकवाली का सामना करना पड़ा, जिसके कारण सेंसेक्स (Sensex) आज के ओपनिंग लेवल से 313.84 अंक का गोता लगाकर 52,632.48 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस तेज गिरावट की वजह से आज एक बार फिर बाजार में जोरदार गिरावट आने की आशंका बन गई।

शुरुआती कारोबार में बाजार गिरता देख खरीदार भी तुरंत ही एक्टिव हो गए और उन्होंने चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी। खरीदारी के सपोर्ट से अगले 45 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 634.66 से अंक की छलांग के साथ 53,428.28 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में मामूली बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स थोड़ा-सा नीचे भी फिसला। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 516.92 अंक की बढ़त के साथ 53,310.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 694 अंक तक उछला

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 62.95 अंक की मजबूती के साथ 15,845.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी को भी बिकवाली के दबाव में नीचे गिरने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसकी वजह से ये सूचकांक 42.5 अंक की कमजोरी के साथ 15,739.65 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन इसके बाद शेयर बाजार में शुरू हुई तेज खरीदारी ने निफ्टी को भी सहारा दिया।

इस खरीदारी की मदद से निफ्टी सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले ही 195.80 अंक उछलकर 15,977.95 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर बाजार में मामूली बिकवाली भी हुई, जिसके कारण निफ्टी को भी थोड़ा नीचे खिसकना पड़ा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 160.95 अंक की बढ़त के साथ 15,943.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी भी फिसले

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार ने प्री ओपनिंग सेशन में भी मामूली मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 151.72 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,945.34 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 10.15 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,792.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 136.69 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरकर 52,793.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 25.85 अंक यानी 0.16 प्रतिशत का गोता लगाकर 15,782.15 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

नाबालिग के साथ ‘डिजिटल रेप’ के आरोप में मशहूर चित्रकार गिरफ्तार

Next Post

साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगा, इस राशि पर रहेगा सबसे ज्यादा असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Bank Holidays
Business

Bank Holiday Alert: 24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

22/10/2026
Business

Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

22/10/2026
Business

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी लगातार दूसरे दिन स्थिर

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Business

आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

17/10/2026
Next Post
Chandra Grahan

साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगा, इस राशि पर रहेगा सबसे ज्यादा असर

यह भी पढ़ें

arrested

रेमडेसिविर के 105 वायल्स इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार, 1.54 लाख नकदी बरामद

21/04/2021
ration card

जानें राशन कार्ड बनवाने का क्या है सबसे आसान तरीका

07/09/2020
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा? The result of the presidential election in America?

WHO में फिर शामिल होगा अमेरिका, बाइडन ने पलटा ट्रंप का फैसला

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version