• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें राशन कार्ड बनवाने का क्या है सबसे आसान तरीका

Desk by Desk
07/09/2020
in Business
0
ration card

राशनकार्ड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| राशन कार्ड न सिर्फ सस्ता अनाज मुहैया करवाता है बल्कि यह कई जगहों पर एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के रूप में काम आता है। जैसे बैंक खाता खोलने, पासपोर्ट बनवाने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भी यह एक जरूरी दस्तावेज के रूप में काम आता है। वहीं केंद्र प्रत्येक व्यक्ति को प्रति माह 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रदान करता है, जो लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को 2-3 रुपये प्रति किलो के अत्यधिक रियायती मूल्य पर मिलता है।

मुठभेड़ के बाद बब्बर खालसा के दो आतंकी गिरफ्तार, छह पिस्तौल और कई गोलियां बरामद

वहीं खाद्य मंत्रालय ‘एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड पहल के तहत राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी लागू करने की अवधि को मार्च 2021 से आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। अभी 24 राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को एक अगस्त 2020 से लागू किया गया है, जिसमें लगभग 65 करोड़ लाभार्थी शामिल हैं, जो एनएफएसए आबादी का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा है।

कहां-कहां काम आता है राशन कार्ड

  • बैंक खाता खोलने, पासपोर्ट बनवाने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भी राशन कार्ड काम आता है
  • आवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी और पैन कार्ड बनवाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है
  • आधार कार्ड बनवाने या उसकी डिटेल्स के अपडेशन में भी राशन कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है

ऐसे बनवाएं राशन कार्ड

आप जिस राज्य में रहते हैं, उस राज्य के नजदीकी जन सुविधा केन्द्र पर जा कर या ऑनलाइन तरीके से राशन कार्ड बनवा सकते हैं।ऑनलाइन  राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद वहां से एक फॉर्म मिलेगा जिसे भरना होगा। इस फॉर्म को भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी राशन डीलर या फूड सप्लाई ऑफिस या फिर तहसील में जमा करें।

  • वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों की फोटो, आवेदक के आधार कार्ड के साथ ही परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र
  • जमा किए गए सभी दस्तावेजों को खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी वेरीफाई करते हैं। जांच की अवधि 30 दिनों की होती है जिसके भीतर यह पूरी हो जाती है। सभी जानकारियां सही पाए जाने पर राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।

पीएम मोदी ने की युवा किसान जिज्ञासु सिंह की तारीफ की

अगर राशन कार्ड से किसी का नाम कट गया है तो उसका आधार कार्ड और वह नाम, जिस राशन कार्ड में जोड़ना है, उस कार्ड की फोटो कॉपी लेकर नजदीकी सीएससी केंद्र या जन सुविधा केंद्र में जाकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। वहां से आपको एक रसीद मिलेगी, उसे अपने तहसील में जमा करने के कुछ ही दिन बाद आपके राशनकार्ड में उस व्यक्ति का नाम जुड़ जाएगा।

Tags: central governmenthow to add wife name in ration cardhow to get new ration cardone nation one ration cardpdsRation cardRation card Delhi online applicationRation card onlineRation card online form 2020ration cards online registrationwithout ration card get rationwithout ration cards get rationनए बच्चे का राशनकार्ड में नाम कैसे जुड़वाएंपत्नी का नाम राशनकार्ड में कैसे जुड़वाएंराशनकार्ड के लिए कहां अप्लाई करेंराशनकार्ड में नाम कैसे जुड़वाएं
Previous Post

पीएम मोदी ने की युवा किसान जिज्ञासु सिंह की तारीफ की

Next Post

एसबीआई के कर्मचारियों को लगने वाला है बड़ा झटका, 30 हजार लोगों को देगी वीआरएस

Desk

Desk

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,600 के नीचे

28/10/2026
Business

सोने की कीमतों में नरमी, चांदी भी फिसली; देखें आज का ताजा रेट

26/10/2026
Bank Holidays
Business

Bank Holiday Alert: 24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

22/10/2026
Business

Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

22/10/2026
Business

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी लगातार दूसरे दिन स्थिर

21/10/2026
Next Post
SBI

एसबीआई के कर्मचारियों को लगने वाला है बड़ा झटका, 30 हजार लोगों को देगी वीआरएस

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

निर्यात बढ़ाकर किसानों, युवाओं और महिला उद्यमियों की आय बढ़ाना लक्ष्य: केशव मौर्य

20/08/2026
Shahid Afridi

अफरीदी और आमिर से भिड़ा यह अफगान क्रिकेटर

01/12/2020
दिल्ली विश्वविद्यालय Delhi University

आज से दिल्ली विश्वविद्यालय बंद, वेतन मुद्दे पर शिक्षक संघ ने कि हड़ताल

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version