Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रामगंगा नदी मे फिर मरी मछलिया, आशंका ऑक्सिजन की कमी

रामगंगा नदी में फिर मरी हुईं मछलियां पानी में उतरा गईं। कोरोना महामारी में आक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। लेकिन अब जलीय जीव जंतुओं में मछलियों के भी घुलनशील आक्सीजन की कमी से मरने की आशंका जताई जा रही है। दूसरा, रामगंगा नदी में रासायन‍िक पदार्थ डालकर इनका शिकार करने की आशंका भी जताई जा रही है। दो साल पहले भी रासायन‍िक पदार्थ डालकर मछलियों का शिकार करने की घटना सामने आई थी।

CM तीरथ ने सभी जिलों के DM से मांगी रिपोर्ट, कोरोना कर्फ्यू खोलने की तैयारी

रामगंगा नदी में मछलियां पानी में तैरती दिखाई दीं। जिन्हें पकड़ने के लिए लोग पहुंचे। मछलियों के मरने का कारण नदी के जल में प्रदूषण का स्तर बढ़ने और आक्सीजन का घटना माना जा रहा है। लेकिन, असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। रामगंगा का जलस्तर कम होने से चिंता का विषय है। जिससे आए दिन रामगंगा की मछलियां मरने की घटना आम हो चुकी है। प्री मानसून से कुछ जलस्तर बढ़ा था। लेकिन, इसका फायदा मिलने के बजाय जलीय जीव-जंतुओं के लिए घातक साबित हुआ है। नदी में घुलनशील आक्सीजन का स्तर कम होने, प्रदूषण व रसायनिक पदार्थ डालने से मछलियां मरने की जांच से ही स्थिति सामने आएगी।

Fertilizer Scam: लालू के करीबी सांसद एडी सिंह को ED ने किया गिरफ्तार

गर्मी बढ़ने के साथ रामगंगा में जल स्तर बहुत गिर जाता है। पहाड़ों से भी नदी में पानी नहीं आता है। मुरादाबाद गुजरते समय नदी में 80 नाले गिरते हैं। पीछे से पानी नहीं आने के कारण नालों का पानी गिरने से पानी जहरीला हो जाता है, जल में आक्सीजन का स्तर कम होने के कारण मछलियां सतह पर आ जाती हैं।

Exit mobile version