• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पौने दो करोड़ की अफीम समेत पांच गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिनावर क्षेत्र में सोमवार को एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बरेली यूनिट ने स्थानीय पुलिस की मदद से अभियान चलाकर 12 किलो अफीम (Opium) समेत पांच तस्कर पकड़े (Arrested) हैं।

बरामद माल (Opium) की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तकरीबन एक करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों के पास से एक कार और ट्रक भी मिला है। तस्करों में चार लोग यूपी के बरेली के रहने वाले है जबकि एक झारखंड का निवासी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम की कोशिश की जा रही है। इसी कोशिश के दौरान बिनावर थाना पुलिस समेत एएनटीएफ की बरेली यूनिट ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच तस्कर पकड़े हैं। यह गिरफ्तारी बिनावर इलाके में बरेली रोड पर शनिदेव मंदिर के पास से दिखाई गई है। पुलिस का दावा है कि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसको तहत पकड़े गए लोगों ने थाने लाकर पूछताछ में अपने नाम विकास राजपूत निवासी गांव महार्रा थाना भमौरा, वीरेंद्र वर्मा निवासी गांव बरसेर सिकंदरपुर थाना सिरौली, साजि हुसैन निवासी गांव मझगवां थाना विशारतगंज, बरेली समेत शमशुल हक निवासी गांव हररामपुर थाना भमौरा जनपद बरेली व झारखंड के जिला लातेहर के थाना लातेहर इलाके के तरबाड़ी गांव निवासी मोहम्मद शमीम बताया।

प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शमीम ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक का मालिक और ड्राइवर है। ट्रक में झारखंड के जमशेदपुर से लोहा भरकर गाजियाबाद फैक्ट्री पहुंचाने का काम करता है। लोहे की आड़ में वह झारखंड के आदिवासी क्षेत्र से अफीम लाता है। इस माल को वह बरेली समेत बदायूं के तस्करों के हाथ बेच देता है। आठ किलो माल उसने आरोपियों को बेचा था। वो लोग कार में माल रखकर बरेली जा रहे थे लेकिन रास्ते में पकड़े गए। वहीं चारों तस्करों ने बताया कि बरामद माल को वो लोग पंजाब में सप्लाई करते हैं और मोटा मुनाफा कमाते हैं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने अफीम के अलावा चार मोबाइल सेट, दो लाख 36 हजार आठ सौ रुपये कैश समेत वैगनार व ट्रक बरामद किया है। धरपकड़ करने वाली टीम में एसएचओ बिनावर अरविंद पंवार के अलावा एएनटीएफ के एसआई विकास यादव समेत लखनऊ की सर्विलांस टीम शामिल रही।

Tags: badayoon newscrime newsup news
Previous Post

अवैध असलहा फैक्ट्री का भण्डाफोड़, पांच गिरफ्तार

Next Post

गैंग रेप पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

01/04/2026
Next Post
Gang Rape

गैंग रेप पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास

यह भी पढ़ें

yogi

Twin Tower ध्वस्तीकरण में कड़ाई से हो सुरक्षा मानकों का पालन: सीएम योगी

26/08/2022
neha mehta leave show

अंजलि भाभी’ ने छोड़ा 12 साल पुराना शो, तारक मेहता के शो से आउट हुई नेहा मेहता

22/08/2020
Agristack Scheme

प्रदेश में 4 स्तरीय कमेटी करेगी एग्रीस्टैक योजना का क्रियान्वयन

08/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version