• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैंग रेप पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Writer D by Writer D
19/03/2024
in अमेठी, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Gang Rape

Gang Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सोमवार को बलात्कार (Gang Rape) पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया।

जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सोमवार को डीएम ऑफिस के सामने डीजल डाल कर आत्म दाह करने का प्रयास किया जिसे वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने माचिस जलाने के पहले पकड़ लिया।

पीड़ित महिला का आरोप है कि आठ मार्च की शाम को शौच के लिए घर से बाहर निकलने पर कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और शराब पिला कर सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया साथ ही जान से मारने की भी कोशिश की। आरोप है कि उसकी कान की बाली, गले का मंगलसूत्र व पायल भी छीन लिया।

पीड़िता का आरोप है कि इस घटना की सूचना उसने थाने पर दी। पुलिस ने उसे दिन भर थाने में बैठाए रखने के बाद भी उसका मुकदमा नहीं दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक अमेठी अनूप सिंह ने बताया कि आज एक महिला द्वारा स्वयं पर ज्वलन शील पदार्थ छिड़क कर आत्महत्या का प्रयास किया गया। महिला का आरोप है कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। वर्ष 2021 में महिला ने इन्हीं व्यक्तियों और अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें आरोप पत्र दायर कर आरोपी जेल भेजे गये थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला के पति ने 2019 में अपनी जमीन को विपक्षी राजकुमार से बेचा था। जिसकी दाखिल खारिज भी खरीद द्वारा 2021 में कर लिया गया था। अभी यह महिला उसी घर में रह रही है। जो खरीदार हैं उस पर कब्जा नहीं पा सकते हैं। महिला को आशंका है कि उनके पक्ष में दाखिल खारिज हो गया है, तो भविष्य में वह लोग अपने घर में कब्जा पाने का प्रयास करेंगे ।इसी को लेकर उनके द्वारा दूसरे पक्ष पर दुष्कर्म के आरोप लगाए जा रहे हैं। दुष्कर्म की वारदात का प्रकरण संदिग्ध है। इसकी जांच कराई गई जिस पर आरोप लगाया जा रहा है। विपक्षी लोगों की लोकेशन वहां पर नहीं थी। उनकी लोकेशन लखनऊ अन्य स्थानों पर पाए गए ।

Tags: amethi newscrime newsup news
Previous Post

पौने दो करोड़ की अफीम समेत पांच गिरफ्तार

Next Post

भ्रष्टाचार के नए तरीके से खुद मालामाल होती रही भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
UP Assembly By-election

भ्रष्टाचार के नए तरीके से खुद मालामाल होती रही भाजपा: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

दुबई में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं धोनी

18/11/2020
arrested

शराब व्यापारी के लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

16/11/2021
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

फल के पैसे मांगने पर फल विक्रेता को बंधक बनाकर पीटा, मांगा 20 हजार गुंडा टैक्स

12/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version