• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा के मुख्यमंत्री का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में पांच गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जन्म मृत्यु कार्यालय में डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट मनोज कुमार ने दस फरवरी को सूचना दी थी कि श्री मनोहर लाल पुत्र हरवंश लाल के नाम से दो फरवरी को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है जो पूर्णतः फर्जी है।

इस सूचना पर थाना पन्नूगंज में आईपीसी की धारा 419,420,468,471 के तहत मामला पंजीकृत किया गया और मामले के खुलासे एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। इसी सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें आजमगढ निवासी प्रशान्त मौर्या,मोनू शर्मा,अंसार अहमद,मो कैफ अंसारी और जन्म मृत्यु आंकड़ा अनुभाग में स्टेट कोआर्डिनेटर के पद पर संविदा कर्मी यशवन्त निवासी जिला एटा शामिल हैं। इनके पास से चार लैपटॉप व सात मोबाइल फोन बरामद किये गये है।

पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि स्वास्थ्य भवन लखनऊ के जन्म एवं मृत्यु आकंड़ा अनुभाग में स्टेट को-आर्डिनेटर के पद पर कार्यरत् यशवन्त द्वारा इन्हे जन्म एवं मृत्यु प्रमाण जारी करने के लिये बनाये गये सीआरएस पोर्टल की आईडी व पासवर्ड दिया जाता है तथा इनके मोबाइल नम्बर को उस आईडी पर पंजीकृत कर दिया जाता है जिससे लॉगिन करते समय ओटीपी भी मिल जाता है जिसकी सहायता से हम जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का कार्य करते है जिसके एवज में हमे प्रत्येक प्रमाण पत्र पर धनराशि मिलती है।

उन्होने बताया कि पिछली दो फरवरी को एक अनजान व्यक्ति ने उन्हे श्री मनोहर लाल पुत्र हरवंश लाल निवासी 719 न्यू प्रेमनगर पोस्ट प्रेमनगर करनाल हरियाणा का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिये विवरण व्हाट्सएप के जरिये भेजा था जिसे हमने बनाकर जरिये व्हाट्सएप उसे भेज दिया। इस कार्य के लिए हमें पैसे मिले। इस मामले में गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही के बाद जेल भेजा जाएगा।

Tags: sonbhadra news
Previous Post

अंतरराज्यीय गिरोह के तीन ठग गिरफ्तार

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शिक्षक का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Balloon with PIA written on it found in Jammu
क्राइम

जम्मू में LoC पर मिला PIA लिखा गुब्बारा, सर्च ऑपरेशन शुरू

28/02/2026
quantum computing
उत्तर प्रदेश

क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी बनाने की तैयारी

27/02/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री का निर्देश, जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के खुद के भवन नहीं, उनका कराएं निर्माण

27/02/2026
women empowerment
उत्तर प्रदेश

एक करोड़ छह लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया योगी सरकार ने

27/02/2026
Next Post
Dead Body

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शिक्षक का शव

यह भी पढ़ें

Financial Commission

15वां वित्त आयोग अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जारी

29/10/2020

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों से समर हॉस्टल की नहीं ली जाएगी फीस

11/10/2020
Shashi Tharoor

गोल्ड स्मगलिंग में गिरफ्तार हुआ शशि थरूर का पीए, कांग्रेस सांसद ने दी ये सफाई

30/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version