• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला दरोगा से पांच लाख की लूट, बाइक सवार लुटेरे फ़रार

Writer D by Writer D
31/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
loot

loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। अमेठी में तैनात महिला दरोगा के साथ शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थान पर लूट (Loot) हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला दरोगा से पांच लाख रुपए से भरा बैग लूट (loot) लिया और फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने नाकेबंदी की है, किंतु लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

घटना सोमवार की दोपहर बाद शहर के फिरोज गांधी कालेज चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई है। अमेठी में तैनात महिला उपनिरीक्षक नीता सिंह सोमवार की दोपहर बाद शहर के हाथी पार्क स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपया निकालने गई थी। वहां से वह बैग में पांच लाख रुपया निकालकर पोस्ट ऑफिस जा रही थी, तभी फिरोज गांधी कालेज चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तेजी के साथ भाग गए। मामले की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।

महिला दरोगा के साथ हुई लूट (loot) की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पूरे शहर की नाकाबंदी की गई,लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस फिरोज गांधी चौराहा के आस-पास लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पीड़िता ने कोतवाली में दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है।

सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। नीता सिंह के पति स्व. मनोज सिंह रायबरेली एसओजी में सिपाही थे। नीता सिंह को हाल ही में उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत मिली है। वह रायबरेकी शहर में ही रहती है। इस समय अवकाश पर यहां आई हुई है।

Tags: crime newsraibraeilly news
Previous Post

चाकूओं की पसलियों से गुजारिश तो देखिए :  चंद्रशेखर उपाध्याय

Next Post

पांच शातिर बदमाश जिला बदर

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं: केशव प्रसाद

28/03/2026
Ayodhya
Main Slider

योगी के मंत्री के यज्ञ में भड़की चिंगारी, धू-धू कर जला राजघाट का पंडाल; 3 झुलसे

28/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

उप्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा नोएडा एयरपोर्ट

28/03/2026
Soaring Sarus: Defining the identity of Noida International Airport
Main Slider

सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान

28/03/2026
PM Modi
Main Slider

आपने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है… ये आपकी अमानत है: पीएम मोदी

28/03/2026
Next Post
Jila Badar

पांच शातिर बदमाश जिला बदर

यह भी पढ़ें

पहले चरण के मतदान से पहले यूपी में सौ प्रतिशत लगे टीका : योगी

28/01/2022
Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य ने सरस महोत्सव का किया शुभारंभ

07/03/2026
Sunscreen

सनस्क्रीन से चेहरा दिखने लगता है चिपचिपा, तो फॉलो करें ये टिप्स

18/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version