• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, दो AK- 47 बरामद

Writer D by Writer D
05/05/2023
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
Naxalite Rajan

Naxalite Rajan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। जिला में गंडक नदी के किनारे बिहार की एसटीएफ और पुलिस टीम के संयुक्त छापे में नक्सली राजन (Naxalite Rajan) उर्फ प्रहार और उसके सहयोगी को को गिरफ्तार किया गया है। नक्सली राजन पर पांच लाख का इनाम था। दोनों के पास से दो एके 47, पांच मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई की जानकारी बगहा के एसपी ने पत्रकार वार्ता में दी।

जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद से सटे बिहार की सीमा में नक्सली गतिविधियां चलाने वाले पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली और उसके एक साथी को बिहार एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त प्रयास में गिरफ्तार किया है। इन दोनों की निशानदेही पर दो एके-47, पांच मैगजीन और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किया है। इन्हें बृहस्पतिवार की शाम को बगहां पुलिस कार्यालय लाया गया, जहां बेतिया के डीआईजी ने देर शाम प्रेसवार्ता कर इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

बिहार प्रांत के सारण जिला में गंडक नदी के दियारा क्षेत्र से बिहार एसटीएफ व पुलिस ने नक्सली रामबाबू उर्फ राजन उर्फ प्रहार और रामबाबू पासवान को गिरफ्तार किया। राजन के ऊपर 40 तो उसके साथी पर 30 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पिछले 22 वर्षों से इनकी तलाश कर रही थी। कुशीनगर जनपद की सीमा से सटे बिहार के बगहां क्षेत्र में यह नक्सली सक्रिय था।

बृहस्पतिवार की देर शाम बगहां के एसपी कार्यालय में बेतिया के डीआइजी जयकांत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार एसटीएफ के विशेष दस्ता ने उत्तर बिहार पश्चिम जोनल कमेटी के सचिव एवं बिहार सरकार की ओर से वर्ष 2013 से घोषित पांच लाख रुपये के इनामी कुख्यात वांछित नक्सली रामबाबू राम उर्फ राजन उर्फ प्रहार उर्फ निखिल को जिला पूर्वी चंपारण एवं उसके दस्ता के जोनल कमांडर रामबाबू पासवान उर्फ धीरज को सारण जिला के गंडक नदी के दियारा क्षेत्र से छापा मारकर गिरफ्तार किया है।

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, इलाके में इंटरनेट बैन

बृहस्पतिवार को दोनों को बगहा लाया गया। उन दोनों की निशानदेही पर दो एके-47, पांच मैगजीन, 460 कारतूस व नकद 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

इन वारदातों को अंजाम दे चुका है कुख्यात राजन (Naxalite Rajan)

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली राजन अपने सदस्यों के साथ मिलकर पूर्वी चंपारण जिला के मधुबन ब्लॉक, थाना व मधुबन एसबीआई में विध्वंसक घटना किया था। बैंक के गार्ड की हत्या कर दी थी। इसके अलावा सदस्यों के साथ मिलकर वर्ष 2013 में मुजफ्फरपुर जिला के देवरिया थाना अंतर्गत विधायक प्रतिनिधि भोला सिंह की हत्या एवं वर्ष 2018 में बगहां जिला अंतर्गत मलकौली पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। वर्ष 2019 में गया जिला के लुटुआ थाना क्षेत्र के पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें कोबरा के एक एसआई की मृत्यु हो गई थी। 2020 में लौकरिया थाना क्षेत्र में पुलिस व एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में चार नक्सली मारे गए थे। वहां से फरार होने में राजन सफल रहा। राजन के विरुद्ध विभिन्न थानों में करीब 40 मुकदमे, जबकि रामबाबू पासवान के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं।

Tags: crime newskushinagar newsNaxalite Rajan
Previous Post

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, इलाके में इंटरनेट बैन

Next Post

भाजपा झूठ बोलने की देती है ट्रेनिंग : शिवपाल यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

ODOP CFC
उत्तर प्रदेश

ODOP CFC को जनभागीदारी से जोड़ने पर योगी सरकार का जोर

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

12/05/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माँ कामाख्या देवी के दरबार में टेका माथा

12/05/2026
Vijay Mishra
Main Slider

पूर्व विधायक विजय मिश्रा को तगड़ा झटका, 46 साल पुराने हत्या मामले में दोषी करार

12/05/2026
Next Post
Shivpal Yadav

भाजपा झूठ बोलने की देती है ट्रेनिंग : शिवपाल यादव

यह भी पढ़ें

15 अगस्त को खास मेहमान होंगे भारतीय ओलंपिक खिलाड़ी, लाल किले पर मिलेंगे PM मोदी

03/08/2021
Jhulan Goswami

झूलन गोस्वामी ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

12/03/2022
Ishrat Jahan

कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां से जेल में मारपीट, कोर्ट ने जेल प्रशासन से पूछा- क्या कदम उठाए

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version