• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झूलन गोस्वामी ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

Jai Prakash by Jai Prakash
12/03/2022
in खेल
0
Jhulan Goswami

Jhulan Goswami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने शनिवार को वर्ल्ड कप (world cup) में इतिहास रच दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अनिसा मोहम्मद (Anissa Mohammed) को आउट कर बड़ी सफलता हासिल की। झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं

भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने शनिवार (12 मार्च) को वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अनिसा मोहम्मद (Anissa Mohammed) को आउट कर बड़ी सफलता हासिल की। झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) महिला वनडे वर्ल्ड कप (world cup) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व गेंदबाज लिन फुल्सटन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। झूलन के अब 40 विकेट हो गए हैं। वहीं, फुल्सटन के 39 विकेट थे।

तो क्या क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी अनुष्का शर्मा

39 साल की झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) और लिन फुल्सटन के बाद महिला वर्ल्ड कप में सबसे गेंदबाज इंग्लैंड की कार्लो हॉजेज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 37 विकेट लिए थे। झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फुल्सटन की बराबरी की थी। उन्होंने केटी मार्टिन को आउट कर 39वां विकेट अपने नाम किया था। बंगाल की इस तेज गेंदबाज के नाम 12 टेस्ट में 44, 198 वनडे मैचों में 24 और 68 टी20 मैचों में 56 विकेट हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड को 161 रन पर समेटा, झूलन गोस्वामी के 210 विकेट पूरे

भारतीय टीम ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। उसने 155 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया। मैच में कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 317 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 119 गेंद पर 123 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए। हरमनप्रीत कौर ने 107 गेंद पर 109 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और दो छक्के लगाए।

महिला वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी इंडिया-वेस्टइंडीज

यास्तिका भाटिया ने 31, दीप्ति शर्मा ने 15 और पूजा वस्त्राकर ने 10 रन बनाए। मिताली राज (Mithali Raj) पांच, ऋचा घोष (Richa Ghosh) पांच, झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami)  ने दो रन बनाए। स्नेह राणा (Sneh Rana) दो और मेघना सिंह (Meghna Singh) एक रन बनाकर नाबाद रहीं। वेस्टइंडीज के लिए अनीसा मोहम्मद ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। 318 रन के लक्ष्य के सामने विंडीज की टीम 40.3 ओवरों में 162 रनों पर सिमट गई। डिएंड्रा डॉटिन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। भारत के लिए स्नेह राणा और मेघना सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

Tags: ICC Women's World CupICC Women's World Cup 2022Jhulan GoswamiJhulan Goswami made a recordJhulan Goswami recordNew Zealand Women's World Cup Hostwomen's world cup 2022women's world cup Jhulan GoswamiWorld Cup
Previous Post

होली पर फ्री सिलेंडर के साथ इन वादों को पूरा करने की तैयारी में सरकार

Next Post

सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बनी मिताली

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Next Post
Mithali

सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बनी मिताली

यह भी पढ़ें

accused arrested

निवेशकों का अरबों रूपया हड़पने वाली कंपनियों के चार पदाधिकारी लखनऊ से गिरफ्तार

30/06/2021
Love jihad victim raped

कौशांबी : निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, एफआईआर दर्ज

01/11/2020
Priyanka Gandhi

इस सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान

15/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version