• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरराज्यीय वाहनचोर गैंग के सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Writer D by Writer D
11/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Arrested

Five members of vehicle thief gang arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकान्त प्रजापति के नेतृत्व में थाना कछवां, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस की कछवां क्षेत्र में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से हुई मुठभेड़ में गैंग का सरगान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया।

थाना प्रभारी कछवां को क्षेत्र में वाहनों की चोरी व बिक्री करने वाले गैंग के होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कछवां, एसओजी व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम मौके पर दबिश दी। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर दो राउण्ड फायर कर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम ने स्वयं को बचाते हुए मौके से चार बदमाशों को गिरफ्तार (Arrested)  किया।

गिरफ्तार बदमाश चन्द्रशेखर चौहान पुत्र अवध नरायन चौहान निवासी नई बस्ती आलू गोदाम अलीनगर, अजय चौहान पुत्र शिवप्रसाद व गुप्तेश्वर उर्फ लोहा चौहान पुत्र पप्पू चौहान निवासीगण वार्ड नं-10 मुगल का चक अलीनगर जनपद चन्दौली व अनीश कुमार सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी शाहपुर थाना सासाराम जनपद रोहतास बिहार के साथ ही घटना में संलिप्त आरोपित ममता चौहान पत्नी चन्द्रशेखर चौहारन निवासिनी नई बस्ती आलू गोदाम अलीनगर जनपद चन्दौली को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रेशेखर चौहान व अनीश कुमार सिंह के पास से एक-एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस और मौके से चोरी की एक बोलेरो व एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। गिरफ्तार (Arrested) आरोपितों की निशानदेही पर बिक्री के लिए इकट्ठा कर रखी हुई चोरी के 11 दो पहिया वाहन बरामद किया गया। मुठभेड़, गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपित चन्द्रशेखर चौहान (गैंग लीडर), अजय चौहान व गुप्तेश्वर उर्फ लोहा चौहान ने पूछताछ में बताया कि वे मिलकर जनपद चन्दौली, मीरजापुर, वाराणसी व सोनभद्र सहित अन्य आसपास के जनपदों से मौका देखकर बोलेरो, पिकअप व मोटरसाइकिलों की चोरी करते हैं। साथ ही अपनी सुरक्षा के लिए अवैध तमंचा भी रखते हैं। वाहनों की चोरी कर उनके वास्तविक नम्बर प्लेट हटाकर उसी माॅडल की सड़क पर चलने वाले वाहनों का नम्बर नोट कर फर्जी नम्बर प्लेट बनवाकर वाहनों पर लगा कर चलते हैं ताकि पकड़े न जाए। पूर्व में ग्राम लठिया सहजनी जमालपुर व मधुपुर सोनभद्र और रजौली चुनार से बोलेरो की चोरी कर बेच दिए थे, जो सासाराम टाउन थाना जिला रोहतास बिहार में अवैध शराब की तस्करी में बंद है। चोरी के वाहनों को खरीदने व बेचने का काम करने वाले सासाराम बिहार के अनीश कुमार सिंह के गैंग के लोगों को बेच देते हैं। उनके द्वारा समय-समय पर चोरी के वाहनों की डिमांड की जाती है। चोरी के वाहनों का उपयोग बिहार में आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध शराब की तस्करी करने में करते हैं।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 40 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

Tags: mirjapur news
Previous Post

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दे दी जान

Next Post

पूर्व विधायक गजाला लारी और उनके बेटे सहित आठ पर केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Case Filed

पूर्व विधायक गजाला लारी और उनके बेटे सहित आठ पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें

marnus labuschagne

डेविड वॉर्नर के न होने पर ओपनिंग के लिए मार्नस लाबुशेन ने ठोका दावा

12/12/2020
mukul roy joined tmc

मुकुल रॉय TMC में हुए शामिल, ममता बोली- ‘घर का लड़का घर वापस आया है’

11/06/2021
Fire

7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 43 लोगों की मौत

01/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version