• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व विधायक गजाला लारी और उनके बेटे सहित आठ पर केस दर्ज

Writer D by Writer D
11/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
Case Filed

case Filed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने सपा की पूर्व विधायक फसीहा गजाला लारी, उनके बेटे मंजर समेत आठ लोगों के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज (Case filed ) किया है। आरोप है कि पूर्व विधायक के सह पर उनके बेटे ने डरा-धमका कर जमीन का बैनामा करा लिया। इसके साथ ट्रैक्टर व कार हड़पने का भी आरोप लगा है। यह आरोप पूर्व विधायक के ड्राइवर रहे मंसूर आलम ने लगाया है।

मंसूर ने पिछले साल 30 अगस्त को कोर्ट में वाद दाखिल कर न्यायालय को बताया कि वह वर्ष 1996 से 10 अप्रैल 2022 तक पूर्व विधायक गजाला लारी पुत्री तैयब कुरैशी निवासिनी जमुआ नं. 2 थाना सलेमपुर कोतवाली के यहां ड्राइवर था। पूर्व विधायक ने उसे प्रतिमाह 12 हजार रुपये वेतन पर रखा था। 10 जुलाई 2004 तक उसको वेतन मिलता रहा। बाद में पूर्व विधायक ने उसके वेतन को उसके हाथ में देने के बजाय खाते में जमा कराने का बात कही थी। ऐसे में कुछ समय बाद जब मंसूर ने घर का खर्च नहीं चल पाने के कारण सीमेंटेड ईंट उद्योग लगाने की इच्छा गजाला लारी से जताई तो उन्होंने अपने परिचित अजय कुमार सिंह से उनकी जमीन सीमेंटेड ईंट उद्योग के लिए मंसूर को दिलवा दी। इसके बदले मंसूर उनकी खेत की ट्रैक्टर आदि से जुताई-बुआई करता रहेगा। वह तैयार हो गए तब पूर्व विधायक ने दो लाख रुपये की मदद की, जबकि दो लाख रुपये रिश्तेदारों से लेकर चार लाख रुपये में वर्ष 2011 में ईंट उद्योग लगाया।

चालक का आरोप है कि उसकी पत्नी शाहजहां खातून अपनी देखरेख में उद्योग चालाती रही। भूमि के किराए के बदले वह अजय सिंह की बेगारी भी समय निकालकर करता रहा। उद्योग की आय से लोन लेकर वर्ष 2018 में एक ट्रैक्टर, वर्ष 2017 में मारुति कार खरीदा। व्यवसाय में अधिक समय देने के कारण पूर्व विधायक उनसे नाराज हो गईं और अजय से कहकर मंसूर से जमीन खाली करवा ली। इसके बाद मंसूर ने दूसरी जमीन पत्नी के नाम से खरीदी। फिर मंसूर ने पूर्व विधायक से अपना हिसाब करने के लिए कहा। इस पर 12 अप्रैल 2022 को पूर्व विधायक के कहने पर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी अजय प्रताप सिंह, संदीप सिंह व उनका बेटा मंजर तीन-चार बदमाशों के साथ उसके ईंट उद्योग पर उससे मारपीट की। यही नहीं, पूर्व विधायक के बेटे ने मंसूर की पत्नी शाहजहां खातून को बंदूक के दम पर रजिस्ट्री ऑफिस ले जाकर उद्योग वाली जमीन अपने नाम करा ली।

इस पर जब मंसूर ने सलेमपुर कोतवाली में तहरीर दी तो मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया। तब उसने एमपी-एमएलए कोर्ट में गुहार लगाई। मामला को गंभीरता से लेते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट-सिविल जज सीनियर डिवीजन ने पूर्व विधायक, उनके बेटे और अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया। कोर्ट के निर्देश पर सलेमपुर कोतवाली में पूर्व विधायक गजाला लारी, उनके बेटे मंजूर लारी निवासी जमुआ नम्बर दो थाना सलेमपुर कोतवाली, अजय सिंह पुत्र पंडित सिंह, संदीप सिंह पुत्र कन्हैया सिंह निवासी रामपुर बुजुर्ग थाना सलेमपुर और चार अज्ञात के विरुद्ध 386, 406, 420, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags: Deoria News
Previous Post

अंतरराज्यीय वाहनचोर गैंग के सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Next Post

गैंगस्टर एक्ट में फरार 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Arrested

गैंगस्टर एक्ट में फरार 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

sexually abused

देवरिया : फर्जी गैंगरेप की खबर देने वाले की खिलाफ पुलिस कर रही है कार्रवाई

11/11/2020
rape

72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत, 52 साल का आरोपी गिरफ्तार

16/11/2021
ayurvedic kadha

CoronaVirus : क्या काढ़ा पीने से खराब होता है लिवर?

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version