• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PLFI के पूर्व एरिया कमांडर सहित पांच उग्रवादी गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा बरामद

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, बिहार, राष्ट्रीय
0
Five militants arrested

Five militants arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची।  अनगड़ा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा सहित पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में देव सिंह मुंडा, गोल्डन यादव उर्फ गौतम यादव, सूरज महतो , सहजाद अंसारी उर्फ सोनू और असलम खान शामिल हैं।

इनके पास से तीन देशी कट्टा, बिना मैगजीन का एक देसी पिस्टल, चार गोलियां, एक खोखा, एक कारबाइन का खाली मैगजीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा संगठन को मजबूत करने के लिए अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा मुसंगू पुरी टोला में कुछ अपराधियों के साथ बैठकर लेवी , रंगदारी, लूटपाट और डकैती की योजना बना रहा है। सूचना के बाद सिल्ली डीएसपी खिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

ऐसा क्या हो गया की जन्म के बाद लाड़ले को नदी में प्रवाहित कर दिया कलयुगी मां ने

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान को घेरकर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में उग्रवादी भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने खदेड़ कर सभी को पकड़ लिया। पांचों गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के विस्तार और मजबूती के लिए बैठक कर रहे थे।

गिरफ्तार उग्रवादियों ने पार्टी के नाम पर धमकी देने, लेवी वसूलने , लेवी नहीं देने पर बलपूर्वक लूटपाट और डकैती तथा हत्या करने की भी योजना बना रहे थे। एसएसपी ने बताया कि देव सिंह मुंडा के खिलाफ थाने में आठ मामला दर्ज है। इनमें आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट, हत्या और लेवी वसूलने सहित अन्य मामले शामिल है।

जल्द कैटरीना के साथ नज़र आएंगे साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा

एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा तीन उग्रवादियों का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है। इनमें गोल्डन यादव उर्फ गौतम यादव के खिलाफ रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सात मामले आर्म्स एक्ट , सीएल एक्ट, हत्या ,लेवी वसूलने, लूटपाट सहित अन्य मामले दर्ज है। सूरज महतो के खिलाफ तीन मामले और सहजाद अंसारी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

Tags: crime newsFive militants arrested
Previous Post

जल्द कैटरीना के साथ नज़र आएंगे साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा

Next Post

मराठा आरक्षण पर आरोपों-प्रत्यारोपों के सियासी हंटर

Writer D

Writer D

Related Posts

puja ghar
Main Slider

पूजा घर में न करें ये एक गलती, जीवन में आती है अशांति

10/05/2026
Plants
Main Slider

इस तरह से भी उगाए जा सकते हैं ये पौधे, जानें सही तरीका`

10/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
Next Post
Maratha Reservation

मराठा आरक्षण पर आरोपों-प्रत्यारोपों के सियासी हंटर

यह भी पढ़ें

रमापति राम त्रिपाठी

बिहार और उपचुनावों में भाजपा को जीत दिलाकर जनता ने भरोसा दिखाया है : रमापति

11/11/2020
Suicide

सफाई कर्मचारी का सार्वजनिक शौचालय में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

04/05/2021
Compressed Bio Gas

कम्प्रेस्ड बायोगैस उत्पादन में यूपी देश में नंबर वन

02/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version