• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐसा क्या हो गया की जन्म के बाद लाड़ले को नदी में प्रवाहित कर दिया कलयुगी मां ने

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
new born baby

new born baby

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन थाना क्षेत्र अंतर्गत चामुंडा घाट के पास गुरुवार को यमुना नदी में एक तसले में नवजात शिशु बहता हुआ मिला। नवजात शिशु को देख वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने तसला सहित बच्चे को पानी से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शिशु को चाइल्ड केयर लाइन की मदद से जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती करा दिया। जहां जांच के दौरान पता चला कि बच्चा ट्रांसजेंडर है। जहां एक ओर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चा ट्रांसजेंडर होने के कारण मां ने ऐसा किया होगा। वहीं ये घटना बताती है कि समाज में जागरुकता का अभी भी काफी अभाव है। जो एक नवजात को अपनों ने ही इस प्रकार छोड़ दिया।

एक मां कितनी निर्दयी हो सकती है, इसका साक्षात प्रमाण जनपद मथुरा के थाना वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत देखने को मिला। यहां थाना वृंदावन पुलिस को सूचना मिली कि चामुंडा घाट के पास यमुना नदी में एक नवजात शिशु तसले में बह रहा है। मामले की जानकारी होते ही इलाका पुलिस चामुंडा घाट पहुंच गई। जहां स्थानीय लोगों ने यमुना नदी से नवजात को तसला सहित पहले ही बाहर निकाल लिया। नवजात शिशु लोहे के तसले में सफेद अंगोछा में लिपटा हुआ था। किसी द्वारा यमुना नदी में मरने के लिए बहा दिया गया था।

ऑक्सीजन भरते समय सिलेंडर फटा, सीएम योगी ने जांच के दिये आदेश

मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने चाइल्ड केयर लाइन मथुरा को इस संबंध में सूचना दी और चाइल्ड केयर लाइन मथुरा के सहयोग से पुलिस द्वारा नवजात शिशु को उपचार के लिए जिला अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया। जांच के बाद पता चला कि बच्चा एकदम स्वस्थ है लेकिन वह ट्रांसजेंडर है। फ़िलहाल पुलिस द्वारा बच्चे के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर केके माथुर ने बताया कि आज चाइल्ड लाइन मथुरा और पुलिस एक नवजात शिशु को यहां पर लेकर आए थे। पुलिस को वृंदावन में नदी में बहता हुआ शिशु मिला था। बच्चे को देखने पर उसका परीक्षण करने पर पता चला कि बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है।

पंचतत्व में विलीन हुए RLD नेता अजीत सिंह, जयंत चौधरी ने दी मुखाग्नि

3 किलो 300 ग्राम बच्चे का वजन है लेकिन वह ट्रांसजेंडर है। बाकी बच्चे में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। अस्पताल से आगे की कार्रवाई के बाद शिशु सदन में बच्चे को भेज दिया जाएगा।

Tags: crime newsmathura newstransgender baby
Previous Post

Paytm ने लॉन्च किया COVID -19 Vaccine Slot Finder फीचर

Next Post

लॉकडाउन में बच्चों को सिखाए क्रिएटिविटी, पढ़े पूरी खबर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
Teach children creativity in lockdown, know the whole way

लॉकडाउन में बच्चों को सिखाए क्रिएटिविटी, पढ़े पूरी खबर

यह भी पढ़ें

Mau

मऊ रेलवे जंक्शन से मुंबई के लिए 22 नवम्बर को शुरू होगी नई ट्रेन

21/11/2023
CM Yogi

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करेगा अंतरिम बजटः सीएम योगी

01/02/2024
Traffic Diversion

होलिका दहन और शब-ए-बरात पर बदला रहेगा ट्रैफिक, इन रास्तों से नहीं जा पाएंगे

05/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version