• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से पांच मरीजों की मौत, परिजनों ने की तोडफोड

Writer D by Writer D
03/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मेरठ
0
patients died due to stoppage of oxygen

patients died due to stoppage of oxygen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीज की मौत होने की खबर सामने आ रही है। यह मामला मेरठ के न्यूट्रिमा अस्पताल का है। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन बाधित होने की वजह से मौतें हुई हैं। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की।

अफरा-तफरी के बीच कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंची और हालात पर काबू का प्रयास किया। चार घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस के सामने ही परिजन हंगामा करते रहे। आलम यह रहा कि सीएमओ को भी मौके पर पहुंचना पड़ा।

न्यूटीमा अस्पताल में कोविड और नॉन कोविड मरीज भर्ती हैं। रविवार दोपहर से शाम तक अस्पताल में पांच लोगों की मौत हो गई। अफरातफरी तब मच गई, जब आईसीयू में शाम को एकाएक तीन मरीज़ों की मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से मरीज तड़पने लगे और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसे लेकर अस्पताल में बखेड़ा हो गया। गुस्साए परिजन हंगामा करने लगे।

परिवार से बगावत कर BJP से चुनाव लड़ रही मुलायम सिंह की भतीजी की हुई हार

एक साथ कई मौत की सूचना से अस्पताल प्रशासन भी सकते में आ गया। तीमारदारों ने स्टाफ से नाराजगी जतानी शुरू कर दी। मरीजों की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। ऑक्सीजन खत्म होने का शोर मच गया। सूचना पाकर मेडिकल के अलावा नौचंदी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते लोगों का हुजूम लग गया।

अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू हो गई। कई थानों की फ़ोर्स मौजूद रही। बावजूद इसके लोगों ने तोड़फोड़ जारी रखी। कई और थानों की फ़ोर्स बुला ली गई। लोगों ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से हापुड़ निवासी पवन वर्मा (42), आरके पुरम निवासी अशोक गोयल (55) के अलावा मुरादाबाद निवासी एक महिला की मौत हुई है।

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज मिश्र का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना से भी थे संक्रमित

न्यूटीमा अस्पताल के एमडी डॉ. संदीप गर्ग का कहना है कि पांच लोगों की मौत हुई है। उनके परिजन ऑक्सीजन के अभाव के कारण मौत होना बता रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। लोग अपनों को खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और बेकाबू हो जा रहे हैं।

उधर, सीएमओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कि छानबीन करने पर ऐसा नहीं लग रहा है। हालांकि अभी क्लीन चिट नहीं दी है। गहन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अस्पताल में ऑक्सीजन थी, बाधित हुई या नहीं हुई। यह जांच का विषय है।

Tags: crime newsNutima Hospitalpatients died due to stoppage of oxygenup news
Previous Post

परिवार से बगावत कर BJP से चुनाव लड़ रही मुलायम सिंह की भतीजी की हुई हार

Next Post

पूर्व मेयर डॉ. दाऊजी गुप्ता का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Former Mayor Dr. Dauji Gupta passed away

पूर्व मेयर डॉ. दाऊजी गुप्ता का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

यह भी पढ़ें

Swatantra Dev

योगी सरकार की दक्षता से विपक्ष के मंसूबे सफल नही हो सके : स्वतंत्र देव

22/11/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने बापू और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

02/10/2023

यूपी के बाद बीजेपी को गुजरात में मिलेगा असली सरप्राइज : अखिलेश

29/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version