• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड प्रोटोकाल के पालन करें, टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें : सहगल

Writer D by Writer D
04/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
navneet sehgal

navneet sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने लाेगों से कोविड प्रोटोकाल के पालन करने और टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

सूबे के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आ रहा है, सरकार इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। टेस्ट की संख्या बढ़ाई गई हैं। अस्पताल में भी सुविधा बढ़ाई गयी है जैसा कि कोरोना के पीक के समय में थी। प्रदेश में 5392 कन्टेनमेंट जोन हैं। सभी लोगों से अपील है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का अवश्य पालन करें, जैसे साबुन-पानी से नियमित हाथ धोते रहे, मास्क लगाये उसके साथ-साथ जो टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है उसमें बढ़-चढ़कर भाग लें।

‘अनुपमां’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा पर किया मजेदार पोस्ट

उन्होने कहा कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण सोमवार से शनिवार किया जा रहा है। जो लोग 45 वर्ष से अधिक हैं वे अपना टीकाकरण नजदीकी सरकारी अस्पताल में करायेंगे तो निःशुल्क होगा, अगर प्राइवेट चिकित्सालय में करायेंगे तो एक डोज का 250 रूपये भुगतान करना होगा। इसमें किसी प्रकार का डर न रखें।

श्री सहगल ने कहा कि अभी तक 3.52 करोड़ टेस्ट हुए है। इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट पूरे देश के किसाी राज्य में नहीं हुए है। 15.37 करोड़ की जनसंख्या तक व्यक्तिगत रूप से हमारी टीमों ने पहुंचकर उनका हालचाल जाना है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को 1,66,110 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें से 76000 आईटीपीसीआर के माध्यम से जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल तीन करोड़ 52 लाख 36 हजार 205 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 3290 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 16,496 कोरोना के एक्टिव मामले में से 8,933 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों 383 मरीज अपना इलाज करा रहे है, इसके अतिरिक्त एल-1, एल-2 सरकारी चिकित्सालयों में निशुल्क इलाज करा रहे है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 6,05,077 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना से बचने के लिये लोगबाग अपने हाथ को साबुन-पानी से धोते रहें। जब आप अपने हाथ को धोते हैं तो कम से कम 30 सेकण्ड तक धोते रहें जिससे विषाणु नष्ट हो जायें, और जहां भी जाइये लोगों से दो गज की दूरी अवश्य बनाएं, और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। बिना जिला प्रशासन की अनुमति के किसी कार्यक्रम का आयोजन न करें। और कोशिश करें कि घर के बड़े-बुजुर्ग का टीकाकरण अवश्य कराएं।

Tags: corona cases in upCorona vaccinationup news
Previous Post

जाके प्रिय न राम वैदेही, तजिये ताहि कोटि बैरी सम, जद्यपि परम सनेही : योगी

Next Post

राहुल गांधी पूरी तरह चीन के गुलाम हैं : विनय कटियार

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Neem
धर्म

इन पत्तियों से दूर होगी जीवन से कंगाली, खुशियों का होगा आगमन

03/02/2026
Next Post
vinay katiyar

राहुल गांधी पूरी तरह चीन के गुलाम हैं : विनय कटियार

यह भी पढ़ें

Ramlala

अयोध्या को जल्द मिल सकती है 110 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात

24/07/2024
jaggery making

विदेश की नौकरी छोड़ लौटे और अब लोगों के जीवन में भी घोल रहे मिठास

05/12/2020
Nikay Chunav

Nikay Chunav: नौ अप्रैल तक हो सकता है चुनाव की तारीखों का एलान

07/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version