• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जाके प्रिय न राम वैदेही, तजिये ताहि कोटि बैरी सम, जद्यपि परम सनेही : योगी

Writer D by Writer D
04/04/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल की धरती को टीएमसी के गुण्डों ने गुण्डागर्दी और अराजकता की धरती बना दी है।

श्री योगी ने शनिवार को हावड़ा पश्चिम और हावड़ा उत्तर में रोड शो करने के बाद डायमंड हार्बर, कुलतली में जनसभा की और कहा कि कांग्रेस वामपंथी दलों और टीएमसी ने यहां के पूरे वातावरण को अराजकता में बदलकर तुष्टीकरण की भेंट चढ़ा दिया है। रोड शो में उमड़ी समर्थकों की भीड़ से ममता सरकार उखाड़ फेंकने का आहवान करने हुए उन्होने कहा “ आपकी संख्या बता रही है कि दो मई को दीदी गई।”

श्री योगी ने कहा “ बंगाल की धरती रामकृष्ण की धरती है। मैं भी भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती मथुरा, अयोध्या से आया हूँ लेकिन बंगाल की इस पवित्र धरती को टीएमसी के गुण्डों ने गुण्डागर्दी और अराजकता की धरती बना दिया है। कांग्रेस, वामपंथी दलों और टीएमसी ने यहां के पूरे वातावरण को अराजकता में बदलकर तुष्टीकरण की भेंट चढ़ा दिया है।”

मां-बाप की सेवा न करने वालों की खैर नहीं, योगी सरकार लायेगी संपत्ति वापस लेने का कानून

मुख्यमंत्री ने कहा कि रुझान बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। बंगाल की धरती परिवर्तन की अंगड़ाई ले रही है। परिवर्तन इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि ममता दीदी, जो अब तक भाजपा का विरोध करती थीं, वो अब भगवान श्रीराम का भी विरोध करने लगी हैं।

उन्होने कहा “ हमारे यहां कहा गया है कि ‘जाके प्रिय न राम वैदेही, तजिये ताहि कोटि बैरी सम, जद्यपि परम सनेही’। यानी जो राम का विरोधी है, मां जानकी का विरोधी है, वह चाहे कितना भी आपका प्रिय क्यों न हो, उसको एक बैरी की तरह पूरी तरह त्याग देना चाहिए। देश और बंगाल के हित मे यह जरूरी हो गया है। इस रामद्रोही, भ्रष्टाचारी और गुण्डागर्दी को संरक्षण देने वाली टीएमसी की सरकार को सत्ता से हटाकर, बंगाल के अंदर बंगाल के महापुरुषों की भावनाओं के अनुरूप सरकार बनानी है जिन्होंने बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने के सपने को देखा था और संकल्प लिया था।”

बंगाल चुनाव : PM मोदी के बयान से काशी फिर सुर्खियों में, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

श्री योगी ने कहा कि बंगाल ने देश को राष्ट्रगान दिया है, राष्ट्रीय गीत दिया है। बंगाल क्रांतिकारियों की भूमि रही है। बंगाल में तुष्टिकरण के नाम पर बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। दो साल पहले यहां की सरकार ने दुर्गा पूजा को प्रतिबन्धित करने का कार्य किया था, तब कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा था कि जब दुर्गा पूजा उत्तर प्रदेश में हो सकती है, तो बंगाल में क्यों नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा “ मैं जानता हूँ, टीएमसी के गुण्डों ने आपको रात भर परेशान किया है, लेकिन आप सब उनको दुत्कारते हुए भाजपा के समर्थन में इस सभा मे आये हैं। सिर्फ 30 दिन बचे हैं, एक-एक दिन कम हो रहा है। ये टीएमसी के गुण्डे उसी प्रकार जान की भीख मांगेंगे, जैसे उत्तर प्रदेश में गुण्डे माफिया जान की भीख मांगते हैं। कानून के दायरे में लाकर इन गुण्डों को सबक सिखाएंगे। ”

आजादी के बाद पहली बार ग्राम सचिवालय से लैस होंगे यूपी के हजारों गांव

उन्होने कहा कि आपने कांग्रेस, कम्युनिस्टों को 60 साल दिए, 10 वर्ष टीएमसी को दिए। पांच वर्ष भारतीय जनता पार्टी को दीजिये। आप की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस कोई नहीं कर पायेगा। भारतीय जनता पार्टी किसान को सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से हर जरूरतमंद को सिर पर छत, वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और महिला को पेंशन की गारंटी देती है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वो करके दिखाती है। कश्मीर से धारा-370 खत्म करके, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू करके दिखा दिया है।

Tags: Bengal Electionbengal election 2021CM Mamta Banerjeecm yogi
Previous Post

भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी : डॉ. बशीर

Next Post

कोविड प्रोटोकाल के पालन करें, टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
navneet sehgal

कोविड प्रोटोकाल के पालन करें, टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें : सहगल

यह भी पढ़ें

तेज रफ्तार बस

दिल्ली : नीति आयोग की बिल्डिंग में घुसी तेज रफ्तार बस, कोई हताहत नहीं

04/09/2020
Deputy CM Keshav Maurya

कृषि विपणन सुविधाओं हेतु 37 राजस्व ग्राम/बसावटों को पक्के संपर्क मार्गों से जोड़ने हेतु 9 करोड़ 42 लाख 92 हजार धनराशि की गयी अवमुक्त

20/10/2021
Khelo India University Games

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स से होगी यूपी पर्यटन की भी ब्रांडिंग

20/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version