• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स से होगी यूपी पर्यटन की भी ब्रांडिंग

Writer D by Writer D
20/05/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Khelo India University Games

Khelo India University Games

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। यूपी की मेजबानी में होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ( Khelo India University Games)  से प्रदेश में खेलों को लेकर नया माहौल तो बनेगा ही, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की भी ब्रांडिंग होगी। सभी मेजबान शहरों में प्रतिभागियों को प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। खेलो इंडिया की रोइंग प्रतियोगिता की मेजबानी गोरखपुर को मिली है। इसमें शामिल होने के लिए गोरखपुर आने वाले देशभर के युवा खिलाड़ी नाथपंथ के विश्व विख्यात गोरखनाथ मंदिर व कुशीनगर में तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का भी दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को बहुआयामी दृष्टिकोण से आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी यूपी आएंगे। ऐसे में उनके लिए उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर, यहां की विरासत, कला-संस्कृति एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों को जानने का भी अवसर होगा।

प्रतियोगिता उनके लिए यादगार बने और वे यूपी को दिल मे बसाकर अपने प्रांतों को लौटे, इसके लिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ( Khelo India University Games)  को सिर्फ प्रतिभा प्रदर्शन के मंच तक सीमित नहीं रखा गया है। इसे लेकर तैयार व्यापक कार्ययोजना के मुताबिक मेजबान जिलों के अधिकारी समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल तैयारियों की समीक्षा करने के साथ जिलों में प्रशासन व खेल विभाग के अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। उनके दिशानिर्देश पर खिलाड़ियों को सभी बेहतरीन सुविधाएं देने के साथ उनके पर्यटन, कला-संस्कृति के अवलोकन का भी इंतजाम किया जा रहा है ताकि वे यूपी की विशिष्टता को जान सकें।

इन राज्यों में स्थगित हुआ CUET UG एग्जाम, नोट करे लें नई तारीख

गोरखपुर भी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ( Khelo India University Games) के मेजबान शहरों में से एक है। यहां के रामगढ़ताल में 27 से 31 मई तक रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रोइंग प्रतियोगिता के कुल 30 इवेंट्स में देशभर के 24 विश्वविद्यालयों के 471 महिला-पुरुष खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। गोरखपुर आने वाले इन खिलाड़ियों, कोच व सपोर्टिंग स्टाफ को गोरखनाथ मंदिर व कुशीनगर का भ्रमण कराया जाएगा। कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है और देश-दुनिया के पर्यटक यहां बड़ी संख्या में आते हैं। खिलाड़ियों को गोरखनाथ मंदिर व कुशीनगर भ्रमण के दौरान सुविधाजनक तरीके से आवागमन व लंच की व्यवस्था की जिम्मेदारी क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा को सौंपी गई है।

Tags: gorakhpur newsKhelo India University Gamesup news
Previous Post

इन राज्यों में स्थगित हुआ CUET UG एग्जाम, नोट करे लें नई तारीख

Next Post

146 करोड़ रुपए से प्रदेश में मेगा परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Next Post
Yogi Government

146 करोड़ रुपए से प्रदेश में मेगा परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

यह भी पढ़ें

पति की हत्या के बाद पत्नी ने खुद को भी मारा चाकू, FB पर लिखी वारदात

04/01/2021

PNB में 12वीं पास के लिए चपरासी की वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

23/02/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने किया यूपीजीआईएस के आयोजन स्थल का निरीक्षण

05/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version