• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंसानियत के लिए योगी ने भुला दी थी खुद की तकलीफ

Writer D by Writer D
25/03/2022
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। यह वर्ष 1993 का कोटद्वार से जुड़ा वाक्या है। कोटद्वार की हिंदू पंचायती धर्मशाला में विद्यार्थी परिषद का शिविर चल रहा था। यह शिविर का आखिरी दिन था। सब कुछ अच्छे से निबट ही गया था कि शिविर में शामिल होने वाले छात्र एक-एक करके बीमार पड़ने लगे। फूड प्वाइजनिंग की शिकायत ने शिविर में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। एक छात्र की मौत हो गई। यह छात्र पौड़ी जिले के घेरवा गांव से पढ़ाई के लिए कोटद्वार आया था।

मातमी माहौल के बीच, अब सबसे बड़ा सवाल था कि जल्द से जल्द उस छात्र के शव को उसके गांव ले जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाए। शिविर में शामिल ज्यादातर लोग सहमे हुए थे। इस स्थिति में एक छात्र आगे आकर इस काम को करने का बीड़ा उठाता है। यह छात्र और कोई नहीं योगी आदित्यनाथ (Yogi) थे। हालांकि उनकी खुद की तबीयत खराब होने का इशारा कर रही थी, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। फिर उस छात्र के शव को लेकर योगी उसके गांव पहुंचे। शव को घरवालों को सौंपा। कोटद्वार लौटे तो खुद बीमार होकर हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा।

योगी सहित 51 मंत्री आज लेंगे शपथ, कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं इतनी महिलाएं

योगी आदित्यनाथ (Yogi) एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद नेता के तौर पर चुना है। जो लोग योगी आदित्यनाथ को उनके छात्र जीवन से जानते हैं, उनका यही कहना है-योगी जी खुद को तकलीफ में डालकर दूसरे के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में योगी आदित्यनाथ ने बीएससी की पढ़ाई की है। तब उन्हें अजय बिष्ट के नाम से पहचाना जाता था। अनिल बिष्ट उनके कॉलेज के दिनों के साथी रहे हैं।

योगी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे उत्तराखंड के सीएम धामी

उनका योगी आदित्यनाथ के साथ रोज का साथ रहा है। बेदीखाल इंटर कॉलेज में भौतिक के प्रवक्ता अनिल बिष्ट को योगी आदित्यनाथ के साथ की कई बातें याद हैं। वह बेहद खुश हैं कि उनका मित्र एक बार फिर यूपी की बागडोर संभाल रहा है। बकौल, अनिल बिष्ट-योगी शुरू से लोगों के मददगार रहे हैं। दूसरों को खुशी देकर उन्हें बेहद तसल्ली मिलती है। वह अपने साथियों की मदद के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

योगी आदित्यनाथ: संवेदनशील, प्रखर राष्ट्रवादी, राजनीतिक योद्धा

बिष्ट को एक घटना याद आती है। वह बताते हैं- श्री रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान कोटद्वार के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक कार्यकर्ता को जब डंडों से पीटना चाहा था, तो योगी उनसे अकेले ही भिड़ गए थे और पुलिसवाले का डंडा छीन लिया था।

योगी के मित्र अनिल बिष्ट एक और घटना का जिक्र करते हैं। वह बताते हैं कि योगी विकासनगर इलाके में किराये के कमरे में रहते थे। एक बार योगी के कमरे में चोरी हो गई। चोर सारा सामान लेकर चले गए। यहां तक की उनके शैक्षणिक कागजात भी नहीं छोडे़। योगी को सामान चोरी होने से भी ज्यादा दुख शैक्षणिक कागजात के चले जाने का था। सभी दोस्तों के साथ मिलकर मुहल्ले के सभी कूडे़दानों में भी कागजात तलाशे गए, लेकिन यह नहीं मिल पाए।

Tags: National newsUttarakhand Newsyogi 2.0
Previous Post

जनता को जेसीबी नहीं, जस्टिस चाहिए : अखिलेश यादव

Next Post

Ukraine-Russia War: 9 मई को खत्म हो जाएगी जंग, जानें क्यों रूस के लिए खास है ये तारीख

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Next Post
Putin offers Ukraine direct talks

Ukraine-Russia War: 9 मई को खत्म हो जाएगी जंग, जानें क्यों रूस के लिए खास है ये तारीख

यह भी पढ़ें

कोरोना वायरस: देश में 90 फ़ीसदी लोग कोरोना से हुए ठीक

24/10/2020

दिल्ली संभाल नहीं पा रहे और यूपी की चिंता कर रहे है : सीएम योगी

26/10/2021
Virat made another record in his name in the final of WTC

डब्ल्यूटीसी के फाइनल में विराट ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version