• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एम्स में नियुक्तियों के नाम पर फर्जीवाड़ा, फर्जी आईडी से दिए जा रहे हैं नियुक्ति पत्र

Writer D by Writer D
21/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
Fraud

fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एम्स में संविदा पदों पर नियुक्तियों के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। निदेशक की फर्जी मेल आईडी बनाकर नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर एम्स रायबरेली के सहायक सुरक्षा अधिकारी ने रायबरेली के भदोखर थाने में शिकायत की है।

उल्लेखनीय है कि इस समय एम्स रायबरेली में नियमित पदों के अलावा कई संविदा पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। संविदा पदों के लिए कई सेवा प्रदाता कंपनियों से अनुबंध किया गया है। लेकिन इन भर्तियों को लेकर जालसाजों द्वारा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है और निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्तियां व जॉइनिंग के आदेश जारी किए जा रहे हैं।

मामला संज्ञान में आने के बाद एम्स के सहायक सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार ने भदोखर थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ शिकायत की है। बताया जा रहा है कि इन संविदा पदों को लेकर इस समय कई जालसाज सक्रिय है, जो बेरोजगार युवकों को एम्स में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठग रहे हैं।

भदोखर थाने में दी गई शिकायत में अजय कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है कि कुछ जालसाज एम्स के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं और फर्जी नियुक्तियां निकाल रहे हैं। साथ ही निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर से फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी किए जाने की आशंका है। इसके अलावा एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी की फेक ईमेल आईडी बनाई है। इसी मेल आईडी से जालसाज गोरखधंधा करने का प्रयास कर रहे हैं।

भदोखर कोतवाल जसवंत यादव का कहना है कि एम्स के सहायक सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार की ओर से शिकायत मिली है। निदेशक की फर्जी ई-मेल आईडी बनाई गई है। इसकी भी तहरीर मिली है। दोनों तहरीरों के मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही ऐसे तत्वों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

दूसरी ओर एम्स के निदेशक निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी का कहना है कि जो भी नियुक्तियां या आदेश होते हैं, वह एम्स की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के साथ ही अखबारों में भी छपवाया जाता है। किसी प्राइवेट ई-मेल आईडी पर ऐसी कोई सूचना एम्स की ओर से नहीं दी जाती है। जालसाजों से बचें। यदि कोई फर्जी नियुक्ति कराने का प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।

Tags: AIIMS Raebarelifake jobs offerRaebareli newsup news
Previous Post

डायटिंग के दौरान की गई इन गलतियों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

Next Post

पुलिस विभाग ने भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, ऐसे होगा चयन

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Odisha Police

पुलिस विभाग ने भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, ऐसे होगा चयन

यह भी पढ़ें

सुशांत केस Sushant case

सुशांत केस: संजय राउत बोले- इस्तीफे की बात निकलेगी तो दिल्ली तक जाएगी

19/08/2020
Salman Khan Gauhar Khan

बिग बॉस 14 शो में सलमान ने गौहर के साथ किया खूब मजाक

04/10/2020

किंजल दवे और विशाल पांडेय के साथ मीडिया फिल्म्सक्राफ्ट का गरबा एंथम ‘गुजराती बीट’ हुआ रिलीज़

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version