• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट का 95 वर्ष की आयु में निधन

Writer D by Writer D
31/12/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Pope Benedict

Pope Benedict

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वेटिकन सिटी। पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट-16वें (Pope Benedict) का 95 वर्ष की आयु में वेटिकन सिटी में निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे। वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप रहे थे।

वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने जानकारी दी कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट-16वें का सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर वेटिकन के मेटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया।

जर्मन धर्मशास्त्री रहे पोप बेनेडिक्ट पिछले 600 वर्षों में पहले ऐसे पोप थे, जिन्होंने इस्तीफा दिया था। इस सप्ताह की शुरुआत में पोप फ्रांसिस ने अपने साप्ताहिक संबोधन के दौरान खुलासा किया था कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट ‘बहुत बीमार’ हैं और लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था। पोप फ्रांसिस ने कहा था कि हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वो अंत तक चर्च पर अपनी कृपा बनाए रखें।

बेनेडिक्ट 16वें (Pope Benedict) का जन्म जर्मनी में हुआ था और उनका बचपन का नाम जोसेफ रैत्जिंगर था। लगभग 25 वर्षों तक कार्डिनल जोसेफ के रूप में वे बेनेडिक्ट वेटिकन के सैद्धांतिक कार्यालय के शक्तिशाली प्रमुख रहे थे।

बेनेडिक्ट (Pope Benedict) को 19 अप्रैल, 2005 को लोकप्रिय पोप जॉन पॉल द्वितीय के स्थान पर पोप चुना गया था। उस समय उनकी उम्र 78 वर्ष की थी और वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे। वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप थे। उन्होंने 2013 में पद छोड़ दिया था और सन 1415 में ग्रेगरी-12वें के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे।

Tags: international NewsPope Benedictvetican city
Previous Post

SSC ने जारी किया 2023-2024 का एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी CGL, CHSL की परीक्षा

Next Post

UP GIS 23: निवेशकों को भा रहा हेल्प डेस्क सिस्टम, बाराबंकी मॉडल बना नजीर

Writer D

Writer D

Related Posts

World

आम पोषक तत्व ‘जिएक्सैंथिन’ से कैंसर इलाज को मिल सकती है नई ताकत : अध्ययन

13/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

जंग पर ब्रेक! अमेरिका-इजराइल ने सीजफायर पर लगाई मुहर

08/04/2026
US Forces
अंतर्राष्ट्रीय

WE GOT HIM! ईरान के जबड़े से अपना पायलट निकाल लाया अमेरिका

05/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
betting app
Main Slider

नेपाल में सट्टेबाजी पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट बंद करने का आदेश

30/03/2026
Next Post
Help Desk

UP GIS 23: निवेशकों को भा रहा हेल्प डेस्क सिस्टम, बाराबंकी मॉडल बना नजीर

यह भी पढ़ें

glowing skin

दिवाली से पहले आपकी खूबसूरती बढ़ा देंगे ये तरीके

29/10/2024
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना’ का किया शुभारंभ

29/08/2023
Jogi

सिख विरोधी दंगों पर बनी फिल्म ‘जोगी’ का जबरदस्त ट्रेलर आउट, दमदार रोल में दिखे दिलजीत दोसांझ

30/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version