• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IMA के पूर्व प्रेसिडेंट पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

Writer D by Writer D
18/05/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Dr. KK Aggarwal

Dr. KK Aggarwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट और IMA (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के पूर्व प्रेसिडेंट पद्मश्री डॉ केके अग्रवाल का सोमवार रात 11.30 बजे निधन हो गया। डॉ. केके अग्रवाल को कोरोना संक्रमण के बाद एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

केके अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बीते 28 अप्रैल को जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई है। हालांकि कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वह लोगों को एजुकेट करने के काम में लगे हए थे।

इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए कहा गया, “काफी दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि डॉ. केके अग्रवाल का 17 मई की रात 11.30 बजे के करीब कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ते हुए निधन हो गया। जब से वह डॉक्टर बने थे, उन्होंने अपना जीवन लोगों और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर समर्पित कर दिया था।”

नारदा केस मामले में देर रात जेल लाए गए TMC के चारों नेता

डॉ. केके अग्रवाल हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रेसिडेंट थे। इससे पहले वो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। साल 2010 में मेडिकल क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

केके अग्रवाल ने 1979 में नागपुर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से 1983 में एमएस की डिग्री हासिल की। उन्होंने पुरातन वैदिक दवाओं और आधुनिक दवाओं के मेलजोल को लेकर कई किताबें लिखी हैं। मेडिकल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अग्रवाल को डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Tags: Dr. KK AggarwalDr. KK Aggarwal diesIndian Medical Association
Previous Post

नारदा केस मामले में देर रात जेल लाए गए TMC के चारों नेता

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी, मुंबई में पेट्रोल 99 रुपये के पार

Writer D

Writer D

Related Posts

Absconded
Main Slider

ये संकेत बताते हैं की आप एकतरफा प्यार

20/05/2026
Diabetes
Main Slider

इन मीठी चीज़ो का लुत्फ़ उठा सकते हैं डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा

20/05/2026
bleach
Main Slider

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
Next Post
petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी, मुंबई में पेट्रोल 99 रुपये के पार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

कांग्रेसी बहुरूपिये, पहले कहते थे कि राम हुए ही नहीं, अब कहते हैं कि राम सबकेः योगी

14/04/2024
AK Sharma

महाकुंभ के व्यवस्थापन में नगर विकास विभाग का भगीरथ प्रयास, नगर विकास मंत्री लगातार कुम्भ मेले में कर रहे प्रवास

04/02/2025
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

मालिक की हत्या में आरोपित दम्पती गिरफ्तार

21/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version