• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मालिक की हत्या में आरोपित दम्पती गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। मालिक ने पत्नी पर गलत नजर डालने पर गुस्साए नौकर ने मालिक पर तावे का प्रहार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। सोमवार दोपहर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने वृंदावन स्थित चैतन्य विहार कॉलोनी में 16 फरवरी को वृद्ध की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित दम्पत्ति को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी और नगदी बरामद कर ली है।

सोमवार दोपहर एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि 16 फरवरी की रात चैतन्य विहार कॉलोनी निवासी राधेश्याम अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। अलमारी में रखी नगदी और घर की स्कूटी गायब थी। मामले में नाती कृष्णा अग्रवाल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना की जांच कर रही थी। हत्या के बाद से घर के कामकाज के लिए नौकरी पर रखा गया सोनू रैकवार और उसकी पत्नी गंगा उर्फ गायत्री निवासी नोहटा गांव, थाना नोहटा, जिला दमोह (मध्य प्रदेश) फरार थे।

पुलिस पूछताछ में सोनू ने बताया कि राधेश्याम उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। इसके लिए उसने राधेश्याम को पहले समझाया था लेकिन वह नहीं माना। इसी को लेकर रोटी बनाने वाले तवा से उसके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखे पचास हजार रुपये और स्कूटी लेकर दोनों फरार हो गए।

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए फरीदाबाद, राजस्थान और मध्य प्रदेश में दबिश दे रही थी। बीती रात सोनू और गंगा को पकड़ने में पुलिस सफल रही। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 27 हजार पांच सौ रुपये और स्कूटी बरामद की है। आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (तवा) भी बरामद कर लिया है।

Tags: mathura news
Previous Post

लापता ई-रिक्शा चालक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

Next Post

सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Road Accident

सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

यह भी पढ़ें

सरकार ने राज्य में बंद हो रहे निगमों को किया पुनिर्जीवित : नीतीश

09/08/2020
CM Dhami appreciated the achievement

UK-GAMS ने जीता प्रधानमंत्री का उत्कृष्टता पुरस्कार, सीएम धामी ने की उपलब्धि की सराहना

25/04/2025
poonam pandey

मॉडल पूनम पांडेय की कैंसर से मौत, कानपुर में ली आखिरी सांस

02/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version