Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजों आंबे, भाषण के दौरान मारी गई थी गोलियां

Shinzo Abe

Shinzo Abe

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe ) का निधन हो गया है। उन पर आज सुबह ही नारा शहर में एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान उन्हें दो गोली मारी गईं। गोली लगने के बाद उनको हार्ट अटैक भी आया था, इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था।

नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में आबे का इलाज चल रहा था भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30) भाषण के दौरान आबे पर सभा में मौजूद एक हमलावर ने पीछे से गोलियां चलाईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 6 घंटे बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।

पूर्व प्रधानमंत्री को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत नाजुक

हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया है। बताया जा रहा है कि 42 साल का यामागामी आबे की नीतियों से नाखुश था।

शिंजो आबे पर हुआ हमले पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं

शिंजो आबे पर हमले के बाद पूरे जापान में गम का माहौल है। पीएम फुमिओ किशिदा भी इसपर बात करते हुए भावुक हो गये।

Exit mobile version