Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार वेदांती का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

sahibjathedar

sahibjathedar

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने श्री वेदांती के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होने कहा कि पूर्व जत्थेदार जोगिन्द्र सिंह वेदांती के प्रस्थान के साथ सिख कौम गुरबानी व्याकरण के ज्ञाता से बंचित हो गई है। पूर्व जत्थेदार वेदांती सिख पंथ की महान शखसियत थे।

बीबी जगीर कौर ने कहा कि पूर्व जत्थेदार वेदांती ने सारी उम्र गुरबानी व्याकरण के प्रचार प्रसार में लगाई और कई नये शिक्षार्थियों को गुरबानी के गुँथे भेदों की व्याख्या सम्बन्धित जानकारी दी।

राम मन्दिर की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा भगवान गणेश का मन्दिर

एसजीपीसी के वरिष्ठ उप प्रधान सुरजीत सिंह भिटेविंड, कनिष्ठ उप प्रधान बाबा बूटा सिंह, महासचिव सरदार भगवंत सिंह स्यालका और मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिन्दर सिंह धामी ने भी पूर्व जत्थेदार वेदांती के निधन पर दुख प्रकट किया है।

Exit mobile version