• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह व राजा भैया के करीबी रहे पूर्व MLC कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह का निधन

Writer D by Writer D
18/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
Former MLC Kunwar Dhirendra Bahadur Singh

Former MLC Kunwar Dhirendra Bahadur Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया के करीबी रहे पूर्व एमएलसी कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ मोहन भैया का मंगलवार को लखनऊ के अपोलो अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन को सपा नेताओं ने संगठन के लिए बड़ी क्षति बताई है।

वर्ष 1990 में कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह पहली बार कांग्रेस से ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे। इसके बाद 1991 में कांग्रेस से बगावत कर श्रीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े जिसमें काफी कम अंतर से उनको हार का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के संपर्क में आने के बाद वह 1992 में खीरी जिले में सपा के संस्थापक जिलाध्यक्ष बने और 1998 तक लगातार पद पर बने रहे।

इस बीच 1993 में सपा बसपा गठबंधन से प्रत्याशी के रूप में वह श्रीनगर विधानसभा से एक बार फिर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 1994 में उन्होंने जिले के कद्दावर नेता अरविंद गिरी को सपा में शामिल कराया। 1996 में श्रीनगर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी माया प्रसाद के खिलाफ उन्होंने पर्चा भरा और चुनाव लड़े जिसमें उन्हें बहुत कम वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

CM योगी ने वैक्सीनेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- यूपी के हर शख्स को मिले डोज

हार के बावजूद इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वर्ष 2002 में एक बार फिर श्रीनगर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी माया प्रसाद के खिलाफ ताल ठोकी लेकिन फिर उन्हें दूसरे नंबर पर रहकर संतोष करना पड़ा। इसके बाद  वर्ष 2004 में  सपा के टिकट पर  विधान परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा और  जीत दर्ज की।

वर्ष 2010 में मोहन भैया ने सपा से बगावत की और कांग्रेस का दामन थाम लिया हालांकि वर्ष 2012 में इन्होंने फिर से सपा में वापसी कर ली। कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, उद्योगपति अमर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया व शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं।

महेवा स्टेट से ताल्लुक रखने वाले मोहन भैया की दो बेटियां हैं, इनमें एक बेटी की शादी हो गई है। इनके निधन के बाद घर इनकी पत्नी और एक बेटी ही हैं। मोहन भैया के कोई पुत्र नहीं था।

Tags: Former MLC Kunwar Dhirendra Bahadur Singhmulayam singh yadavRaja bhaiyaup news
Previous Post

CM योगी ने वैक्सीनेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- यूपी के हर शख्स को मिले डोज

Next Post

तेज धमाके के साथ जमीन फटी, आग और जहरीली गैस के रिसाव से लोगों में दहशत

Writer D

Writer D

Related Posts

10 killed in stampede near Chinnaswamy Stadium
Main Slider

RCB का जश्न मातम में बदला, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 10 की मौत

04/06/2025
Arvind Panagariya
Main Slider

वित्त आयोग ने की उत्तर प्रदेश की सराहना, कहा- उप्र बहुत ही अच्छी तरह से संचालित राज्य

04/06/2025
Monsoon Session
Main Slider

संसद के मॉनसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू, सेशन के हंमामेदार रहने के आसार

04/06/2025
Corona
Main Slider

कोरोना से 24 घंटे में 7 लोग काल कवलित, आए इतने हजार केस

04/06/2025
Accident
Main Slider

शादी से लौट रहे परिवार की कार पर पलटा ट्राला, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

04/06/2025
Next Post
land explodes

तेज धमाके के साथ जमीन फटी, आग और जहरीली गैस के रिसाव से लोगों में दहशत

यह भी पढ़ें

black panthar

हॉलीवुड के ‘ब्लैक पैंथर’ स्टार अभिनेता चैडविक बोसमैन का हुआ निधन

29/08/2020
सीएम योगी CM Yogi

कोविड-19 के नए स्वरूप को देखते हुए विदेशों से आए लोगों की हो जांच : सीएम योगी

26/12/2020
pm modi

Yass: कल ओडिशा व बंगाल जाएंगे PM मोदी, प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

27/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version