• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कन्हैया और जिग्नेश मेवानी कांग्रेस में होंगे शामिल, 28 को होगा ऐलान

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Writer D by Writer D
25/09/2021
in ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। युपी, गुजरात और पंजाब जैसे अहम राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हल चल तेज हो गई है। गुजरात और पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के बाद दूसरे नेता भी अब पाला बदलने लगे हैं. बताया जा रहा है कि, CPI नेता और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, जबकि गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस का हाथ थामने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेता के कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान 28 सितंबर को किया जा सकता है।

इसी महीने राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी कि कन्‍हैया कुमार ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। ये भी कहा गया कि कन्हैया एक नहीं, बल्कि दो बार राहुल से मिले हैं। कन्‍हैया कुमार ने राहुल गांधी से किसी भी तरह की मुलाकात की बात को लगातार खारिज किया है।

सहकारिता सम्मेलन में बोले अमित शाह, ‘सहकार से समृद्धि हमारा मंत्र’

बिहार में कांग्रेस के खेवैया बनेंगे कन्हैया

कन्हैया कुमार को 2019 लोकसभा के चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। वो भाकपा के टिकट से चुनावी मैदान में उतरे थे। बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने उन्हें बड़े अंतर से हराया था। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अगर वे कांग्रेस का दामन थामते हैं तो ये उनकी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत होगी। कहा ये भी जा रहा है कि कांग्रेस कन्हैया कुमार के सहारे बिहार में अपनी कमज़ोर होती जमीन को मजबूत करना चाहती है।

जिग्नेश के आने से कांग्रेस को होगा फायदा?

दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जिग्नेश मेवानी गुजरात से निर्दलीय विधायक हैं। कहा जा रहा है कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने जिग्नेश को लेकर दिल्ली में बैठे आलकमान से बातचीत की है। पिछले दिनों गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद मेवानी ने कड़ी टिप्पणी की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि, ये इस्तीफा निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनावी अंकगणित को तैयार करने के मकसद से आया है।

बता दें कि इस बार कांग्रेस गुजरात में पूरी ताकत से मैदान में उतरने की तैयारी में है। पिछली बार उन्हें काफी कम अंतर से बीजेपी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Tags: jigneshkanhaiya kumarmewanirahul gandhi
Previous Post

CM योगी ने पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया पुष्पार्चन, सुनी फरियादियों की समस्या

Next Post

CTET करवाएगा ऑनलाइन एग्जाम, यूपी में बने 38 अभ्यास केन्द्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Vibhag Helpline
उत्तर प्रदेश

अब किसानों को नहीं लगाने होंगे विभाग के चक्कर, एक फोन पर मिलेगी जानकारी

28/01/2026
Startup
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: बीमारू राज्य से स्टार्टअप हब बनने की कहानी

28/01/2026
Ration
उत्तर प्रदेश

नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण से खाद्य सुरक्षा को मिली मजबूती, प्रदेश में अब नहीं सोता कोई भूखा

28/01/2026
Lightning deaths in Mirzapur have decreased by 50 percent.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयास से मीरजापुर में वज्रपात मौतों में आई 50 प्रतिशत की कमी

28/01/2026
Krishak Durghatna Kalyan Yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना बनी किसानों की सुरक्षा कवच

28/01/2026
Next Post
CTET

CTET करवाएगा ऑनलाइन एग्जाम, यूपी में बने 38 अभ्यास केन्द्र

यह भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi

आज होगा बप्पा का आगमन, राशिनुसार लगाएं गणेश को इन चीजों का भोग

31/08/2022
SP leader Jugendra Singh Yadav

सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव की अवैध मार्केट को जिला प्रशासन ने किया ध्वस्त

10/06/2021
सीएम योगी CM Yogi

योगी सरकार चमोली जिले की आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ

09/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version