• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, हाथरस को दिलाई थी जिले की पहचान

Writer D by Writer D
03/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, हाथरस
0
Yogi, Ramveer Upadhyay

Yogi, Ramveer Upadhyay

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय (Ramveer Upadhyay) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात आगरा में रामवीर उपाध्याय (Ramveer Upadhyay) का निधन हुआ। उपाध्याय लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे। आगरा स्थित आवास पर देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय (Ramveer Upadhyay) ने 1993 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। तब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ने का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहे थे। वर्ष 1996 में रामवीर उपाध्याय को बहुजन समाज पार्टी का साथ मिला और बसपा की टिकट पर चुनाव जीते। वे बसपा सरकार में मंत्री बने। वर्ष 1996, 2002, 2007 के लगातार तीन चुनाव हाथरस विधानसभा सीट से जीते। वर्ष 2012 में सिकंदराराऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल। 2017 के चुनाव में उन्होंने सादाबाद सीट से चुनाव लड़ा और जीत प्राप्त की।

इस बार हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें सादाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन रामवीर को इस बार हार का सामना करना पड़ा। उन्हें रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने मात दी। रामवीर उपाध्याय के प्रयासों से ही 3 मई 1997 को हाथरस को जिला बनाया गया।

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक, BJP सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत नौ पर FIR

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की धर्मपत्नी सीमा उपाध्याय हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं।

मंत्री के निजी सचिव रानू पंडित के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 10:00 बजे आगरा से शुरू होकर 12:00 बजे हाथरस पहुंचेगी, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए हाथरस के लेबर कॉलोनी पार्क में रखा जाएगा। पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार शाम 4:00 बजे चंदपा कोतवाली क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव बामौली में होगा।

Tags: Former Energy Minister Ramvir Upadhyayhathras newsramveer upadhyayup news
Previous Post

ब्रिटेन को पछाड़कर भारत बना पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Next Post

सीएम धामी ने मसूरी गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने मसूरी गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

रवि किशन

रवि किशन की विधायक को दो टूक, कहा- पार्टी के सिद्धांतों से तकलीफ है तो इस्तीफा दे दें

28/08/2020

साइकिल से उतरे विधायक सुभाष राय, थामा भाजपा का दामन

24/01/2022
Javed Khan

‘लगान’ फेम जावेद खान ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म जगत में छाई मायूसी

14/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version