• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक, BJP सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत नौ पर FIR

Writer D by Writer D
03/09/2022
in झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nishikant Dubey

Nishikant Dubey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवघर। पुलिस ने गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey), दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) , एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप ढींगरा, पायलट समेत नौ लोगों पर वायुयान सुरक्षा मानक के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कुंडा थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करायी है। एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी डीएसपी सुमन आनंद के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

बताया जाता है कि 31 अगस्त को दुमका में मृतका अंकिता के परिजनों से मिलने और उन्हें सहायता राशि देने सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey), मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा सहित अन्य लोग देवघर दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे थे।

इन पर आरोप लगाया गया है कि इसी दिन 5:25 बजे चार्टर्ड प्लेन के यात्री सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा सहित अन्य उन्हें छोड़ने आये लोग एयरपोर्ट पहुंचे। सभी यात्री प्लेन के अंदर चले गये। कुछ देर बाद प्लेन का दरवाजा खुला और पायलट नीचे उतरे। पायलट एटीसी की तरफ गये। डीएसपी ने कहा है कि जब वह एटीसी के कंट्रोल रूम में पहुंचे, तो डायरेक्टर संदीप ढींगरा व पायलट पहले से ही मौजूद थे। वहां पायलट एटीसी कर्मियों पर दबाव डाल रहे थे कि चार्टर्ड प्लेन को उड़ान का क्लीयरेंस दिया जाये। कुछ ही देर बाद सांसद डॉ निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत चार लोग एटीसी रूम में पहुंच गये। डीएसपी का आरोप है कि उक्त लोगों ने जल्द क्लीयरेंस देने दबाव बनाया।

डीएसपी ने आवेदन में कहा है कि एयरपोर्ट के संचालन के सुरक्षा मानकों का उक्त लोगों ने उल्लंघन करते हुए एटीसी में प्रवेश किया। नाइट ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध न होने के बावजूद एटीसी क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया। विवाद को लेकर अब देवघर जिला प्रशासन और सांसद आमने-सामने हैं।

साइबर क्राइम मैनेजमेंट में यूपी एसटीएफ को FICCI ने किया सम्मानित

डीएसपी ने एफआईआर में कहा है कि देवघर में नाइट टेकऑफ व लैंडिंग अथवा प्राथमिक की सुविधा नहीं है। एक सितंबर को सीसीटीवी की जांच में मुकेश पाठक, देवता पांडेय व पिंटू तिवारी का एटीसी बिल्डिंग में प्रवेश पाया गया। डायरेक्टर संदीप ढींगरा ने अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही की और यात्रियों को अप्रत्यक्ष रूप से एटीसी में रूम में प्रवेश करने का समर्थन किया।

वहीं, इस संबंध में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने देवघर एसपी को पत्र लिखकर कहा है कि वह सिर्फ नाइट लैंडिंग की जानकारी लेने गये थे।

Tags: devghar airportJharkhand newsManoj Tiwarinishikant dubey
Previous Post

दुनिया के ये अनोखे जानवर, देखकर रह जाएंगे दंग

Next Post

ब्रिटेन को पछाड़कर भारत बना पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
लेखिका:- श्रीमती आशा मिश्रा
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलॉज में पापा के दीना मामा

25/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
Next Post
Economy

ब्रिटेन को पछाड़कर भारत बना पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

यह भी पढ़ें

virat kohli

टीम इंडिया के स्टाफ का एक और मेंबर कोरोना पॉजिटिव, ट्रेनिंग सेशन हुआ कैंसल

09/09/2021
कृषि ​कानूनों का विरोध Opposition to agricultural laws

दिल्ली को चारों तरफ से घेरने की किसानों ने दी चेतावनी, बढ़ सकती है मुश्किल

29/11/2020
independece day

मुजाहिदीन कमांडर रहे बुरहान वाणी के पिता ने स्कूल में फहराया तिरंगा, गाया राष्ट्रगान

15/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version