Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद की कोरोना से मौत

Former SP cabinet minister Haji Riaz Ahmed

Former SP cabinet minister Haji Riaz Ahmed

समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष कोरोना संक्रमित हाजी रियाज अहमद का आज सुबह बरेली के एक अस्पताल में निधन हो गया। जबकि उनकी बेटी का इलाज चल रहा है। हाजी रियाज के निधन पर पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी।

परिजनों का कहना है कि 24 अप्रैल को उन्हें सांस लेने में दिक्कत व बेहद कमजोरी के चलते उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें कोविड एल 02 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बड़े भूकंप के 24 घंटे के दौरान 18 बार हिली असम की धरती

उनकी  बेटी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रूकैय्या आरिफ भी कोरोना संक्रमित पाये जाने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपनी विधानसभा से पांच बार के विधायक रहे हाजी रियाज अहमद को हर धर्म के लोग सम्मान देते थे। उनकी अपनी ही पार्टी में नहीं बल्कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग भी इज्जत देते थे।

पल्स ऑक्सिमीटर की कालाबाजारी करने वाले तीन गिरफ्तार, 535 ऑक्सिमीटर बरामद

हाजी जी के निधन पर सपा पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया के फेसबुक, व्हाट्सएप, सहित तमाम जगह जिले के दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

Exit mobile version