• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला पंचायत सदस्यों के पैरों में गिरे पूर्व सपा सांसद, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, चंदौली, राजनीति
0
former sp mp

जिला पंचायत सदस्यों के पैरों में गिरे पूर्व सपा सांसद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के ठीक पहले शुक्रवार की रात से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चंदौली के सपा से पूर्व सांसद रामकिशुन यादव अपनी ही पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के आगे पैर पर गिरते दिख रहे है, जबकि अध्यक्ष पद के लिए जीत का जादुई आंकड़ा सपा के ही पास है। पूरे मामले में क्रॉस वोटिंग की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है।

मामला मुगलसराय सपा कार्यालय का है। यहां चंदौली से सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन पार्टी जिला पंचायत सदस्यों के पैर पर गिरकर मदद की गुहार लगाते दिख रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान से चंद घंटे पहले शुक्रवार की रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित सपा कार्यालय में जिला पंचायत सदस्यों के पैरों पर गिरकर पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं। वायरल वीडियो में वह यह कहते सुने जा रहे हैं कि वह पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी की जीत के लिए कुछ भी करेंगे।

दरअसल, समाजवादी पार्टी ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के भतीजे तेज नारायण यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है. जिला पंचायत चुनाव में सपा के 14 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं, अध्यक्ष पद पर जीत के लिए 18 का आकंड़ा सपा को चाहिए। जीत का जादुई आकंड़ा सपा के ही पास है। ऐसे में पूर्व सांसद का अपने ही पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के पैरों पर गिरकर वोट की गुहार लगाने कई सवाल खड़े कर रहा। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद इस पूरे मामले में जब पूर्व सांसद से पूछा गया तो कुछ कहने से इनकार कर गए।

क्रॉस वोटिंग का भय

बता दें कि वर्ष 2016 में भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छात्रबली सिंह की पत्नी सरिता सिंह सपा के टिकट पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज हो चुकी है। उस दौरान पूर्व सांसद के भतीजों के नाम दो करोड़ रुपए के चेक सामने आया था। जिसे बाद में पार्टी के कोष में जमा करा दिया गया था। इस पूरे मामले में संभावना जताई जा रही है कि कहीं क्रॉस वोटिंग का भय तो पूर्व सांसद को तो नहीं सता रही। चुनाव के परिणाम आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। सपा के उम्मीदवार को मिलने वाले वोटों की संख्या सपा के जिला पंचायत सदस्यों की पार्टी ईमानदारी का पैमाना अपने आप तय कर देंगे।

Tags: chandauli newsChandauli News in HindiPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021up newsup news in hindiUP Panchayat election
Previous Post

दरभंगा ब्लास्ट: NIA को मिली दो संदिग्ध आतंकियों की रिमांड

Next Post

PM मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को जाएंगे CM योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

27/02/2026
Makeup
Main Slider

ड्राई स्किन पर ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

27/02/2026
Maa Lakshmi
Main Slider

शुक्रवार को करें ये एक काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

27/02/2026
aparajita
Main Slider

इस दिशा में लगाएं विष्णु प्रिय अपराजिता, घर में आएगी सम्पन्नता

27/02/2026
Amalaki Ekadashi
Main Slider

आमलकी एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

27/02/2026
Next Post
PM Modi

PM मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को जाएंगे CM योगी

यह भी पढ़ें

BJP leader Askar Ali's house was set on fire

BJP के मुस्लिम नेता के घर में भीड़ ने लगाई आग, वक्फ बिल का किया था समर्थन

07/04/2025
YSRCP MP Satyanarayana's wife and son kidnapped

YSRCP सांसद की पत्नी और बेटे का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

16/06/2023
CM Yogi

तीसरा कार्यकाल देकर जनता करेगी पीएम मोदी के समर्पण का सम्मान : योगी आदित्यनाथ

29/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version