• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ए आर लक्ष्मणन का 78 वर्ष में निधन

Desk by Desk
27/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली
0
पूर्व न्यायाधीश ए आर लक्ष्मणन का निधन

पूर्व न्यायाधीश ए आर लक्ष्मणन का निधन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तिरुचिरापल्ली। उच्चतम न्यायायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए आर लक्ष्मणन का गुरुवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। न्यायमूर्ति लक्ष्मणन एक निजी अस्पताल में आयुजनित रोगों का उपचार करा रहे थे।

उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी अच्ची का शिवगंगा जिले के कराईकुडी में दो दिन पहले निधन हो गया था। उनके एक बेटे ए आर एल सुंदरेशन मद्रास उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।

देश आत्मनिर्भर बनने के साथ साथ विश्व के विकास में योगदान दें योगदान : राजनाथ सिंह

न्यायमूर्ति लक्ष्मणन का जन्म शिवगंगा जिले के देवकोट्टाई में वर्ष 1942 में हुआ। उन्होंने तिरुचिरापल्ली में सेंट जोसेफ कॉलेज से स्नातक किया था और मद्रास लॉ कॉलेज से 1966 में कानून की डिग्री हासिल की थी।

न्यायमूर्ति लक्ष्मणन ने 20 दिसंबर 2002 से 21 मार्च 2007 तक उच्चतम न्यायालय में अपनी सेवाएं दी। इससे पहले, न्यायमूर्ति लक्ष्मणन मद्रास उच्च न्यायालय और केरल उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहे थे।

उन्होंने आंध्र प्रदेश और राजस्थान में भी मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवा दी थी। उच्चतम न्यायालय से सेवानिवृत्त होने के बाद वह देश के 18वें विधि आयोग के अध्यक्ष रहे और देश की न्यायिक प्रणाली में सुधार के बारे में एक साल में उन्होंने सरकार को 32 रिपोर्ट सौंपी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के पेरेंट्स कोरोना पॉजिटिव

न्यायमूर्ति लक्ष्मणन ने अपनी एक रिपोर्ट में चेन्नई सहित देश के चार क्षेत्रों में सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्रीय पीठों की स्थापना की भी सिफारिश की थी। वह वर्तमान में शीर्ष अदालत द्वारा नियुक्त मुल्ला पेरियार पैनल में तमिलनाडु के मौजूदा प्रतिनिधि थे। न्यायमूर्ति लक्ष्मणन का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक स्थान देवकोट्टाई में किया जाएगा। पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदम्बरम सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Tags: 24ghante online.comFormer judge AR Laxmanan passed awayNational newsSupreme Courttribute to former judge AR Laxmanan passed away
Previous Post

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में, आर्मी अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

Next Post

गुजरात : वलसाड की स्याही कंपनी में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक

Desk

Desk

Related Posts

Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Next Post
Fire in the dhaba

गुजरात : वलसाड की स्याही कंपनी में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक

यह भी पढ़ें

Illegal Arms Factory

अवैध असलाह फैक्ट्री का पर्दाफाश, उपकरण सहित दो गिरफ्तार

22/09/2022
Aziz Qureshi

आजम खान को प्रताड़ित कर रही है योगी सरकार : अजीज कुरैशी

05/09/2021
फिलीपींस में कोरोना

फिलीपींस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार, 2.52 लाख लोग रोगमुक्त

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version