• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

Writer D by Writer D
25/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने तक गांवों की कमान मौजूदा ग्राम प्रधानों के हाथों में ही रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस संबंध में अपनी मंजूरी दे दी है। बता दें कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए विभिन्न ग्राम प्रधान संगठनों ने सरकार से मांग की थी कि कार्यकाल खत्म होने के बाद भी चुनाव संपन्न होने तक वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासनिक व्यवस्था चलाने की अनुमति दी जाए, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

पहली बार बनेगी प्रशासनिक समिति:

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज इतिहास में यह पहली बार होगा जब गांवों में विकास कार्यों को जारी रखने के लिए एक विशेष ‘प्रशासनिक समिति’ का गठन किया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि आगामी पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक गांवों के विकास कार्यों और फंड के इस्तेमाल की जिम्मेदारी मौजूदा प्रधानों के पास ही सुरक्षित रहेगी। पंचायती राज विभाग सोमवार देर शाम तक इस ऐतिहासिक फैसले का आधिकारिक शासनादेश (आदेश) जारी कर देगा। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल 57 हजार 694 ग्राम पंचायतें हैं, जिन्हें इस फैसले से सीधा लाभ मिलेगा।

पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन का काम पूरा:

इससे पहले राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण निर्धारित करने के लिए ‘राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग’ का गठन पूरा कर लिया है। पंचायती राज विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई है। आयोग के गठन के साथ ही अब पंचायत चुनावों में आरक्षण व्यवस्था तय करने की कानूनी प्रक्रिया में तेजी आएगी।

जस्टिस राम औतार सिंह बने आयोग के अध्यक्ष:

जारी अधिसूचना के अनुसार, इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम औतार सिंह को इस समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही सेवानिवृत्त अपर जिला न्यायाधीश बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया और एसपी सिंह को आयोग के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

6 महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट:

आयोग के अध्यक्ष और सभी सदस्यों की यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले 6 महीने की अवधि के लिए मान्य होगी। यह आयोग उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर और तकनीकी आंकड़ों का परीक्षण कर पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण के संबंध में अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा और उसे राज्य सरकार को सौंपेगा। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने इससे पहले 18 मई 2026 को इस आयोग के गठन से संबंधित प्रारंभिक अधिसूचना जारी की थी, जिसके बाद अब इसमें नियुक्तियां पूरी कर दी गई हैं।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiPanchayat electionup news
Previous Post

जनता की सेवा ही मेरा सर्वोपरि धर्म, नेता नहीं बल्कि बेटा, भाई और मित्र बनकर करता हूँ मदद: उप मुख्यमंत्री

Next Post

हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, CM धामी ने किया शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
CM Dhami

हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, CM धामी ने किया शिलान्यास

यह भी पढ़ें

हिंदू जागरण मंच Hindu Jagran Manch

हिंदू जागरण मंच की लखनऊ महानगर इकाई की बैठक, पदाधिकारी मनोनीत

29/11/2020
smartphones

ये हैं 6000mAH 3 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, जानने के लिए पढ़िए

26/12/2020
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan की सातवीं किस्त इस दिन से आएगी आपके खाते में

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version